फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona update 111 news positive got in Maharajganj

महराजगंज में मिले 111 कोरोना पॉजिटिव, 25 लोगों ने जीती जंग

Wed, 09 Sep 2020 07:57 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Sep 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Corona update 111 news positive got in Maharajganj
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi
महराजगंज जिले में बुधवार को 111 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वहीं पहले से संक्रमित 25 लोग स्वस्थ भी हो गए। जिले में अब तक कोरोना के कुल 3798 मामले सामने आए हैं। 2844 सक्रिय मामले हैं। वहीं 910  लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 44 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है।
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि बुधवार को 2525 नमूनों की जांच हुई, जिसमें से 1902 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में अब तक 62007 लोगों की जांच की जा चुकी है। 1894 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में फरेंदा व नौतनवां के 12-12, सदर के 30 , घुघली के छह, मिठौरा व पनियरा के तीन-तीन, बृजमनगंज के चार, लक्ष्मीपुर के नौ, परतावल के 19 व निचलौल के सात, सिसवां के एक तथा अन्य जगहों के कुल पांच लोग शामिल हैं।

संक्रमित मिलने वालों में डीएम आवास का एक कर्मी, स्टेट बैंक के दो तथा यूनियन व पंजाब नेशनल बैंक के एक-एक कर्मी तथा बृजमनगंज, घुघली, सदर व लक्ष्मीपुर सीएचसी के एक-एक कर्मी तथा एक खंड शिक्षा अधिकारी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed