{"_id":"60a782aa8ebc3e136b588000","slug":"corona-positive-woman-referred-to-sgpgi-after-got-negative-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में लापरवाही: पॉजिटिव महिला की निगेटिव रिपोर्ट बताकर एसजीपीजीआई कर दिया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में लापरवाही: पॉजिटिव महिला की निगेटिव रिपोर्ट बताकर एसजीपीजीआई कर दिया रेफर
Fri, 21 May 2021 03:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 May 2021 03:21 PM IST
सार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में पहले चला इलाज, कोविड कमांड सेंटर से फोन करके बताया गया रिपोर्ट है पॉजिटिव।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोविड कमांड सेंटर और बीआरडी मेडिकल कॉलेज की लापरवाही से एक महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही है। कोविड रिपोर्ट निगेटिव बताकर महिला को एसजीपीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। जब महिला के परिजन इलाज के लिए लखनऊ पहुंचे तो कोविड कमांड सेंटर से फोन करके बताया गया कि कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव है। फिलहाल महिला का इलाज लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बेलघाट के कोटिया बिशुन की रहने वाली सीमा त्रिपाठी की तबीयत 14 मई को बिगड़ गई। इनका ऑक्सीजन लेवल 62 के आसपास तक पहुंच गया। 15 मई को एंबुलेंस की मदद से बीआरडी में कोविड कमांड सेंटर के जरिये भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इस बीच 16 मई की शाम इमरजेंसी वार्ड के 14 नंबर वार्ड में शिफ्ट करते हुए यह कहा गया कि इनकी रिपोर्ट निगेटिव है। इसके बाद 17 मई की देर रात हार्ट सहित अन्य समस्याओं की बात कहकर एसजी पीजीआई रेफर कर दिया गया। किसी तरह उनके पति राकेश त्रिपाठी एंबुलेंस की मदद से लखनऊ लेकर गए।
विज्ञापन
लखनऊ पहुंचने पर उन्हें कोविड कमांड सेंटर से फोन करके यह जानकारी दी गई है कि आपके पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव है जबकि बीआरडी के डॉक्टरों ने लिखा-पढ़ी में निगेटिव रिपोर्ट देकर रेफर किया है। राकेश का कहना है कि जब पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव थी तो सही जानकारी देनी चाहिए थी।
रिपोर्ट निगेटिव और पॉजिटिव के चक्कर में मानसिक रूप से परेशान हो गया हूं। ऊपर से पत्नी की हालत भी ठीक नहीं है। अगर ठीक वक्त पर सही जानकारी मिल जाती और इलाज हो जाता तो स्थिति गंभीर न होती।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पवन प्रधान ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं मिली है। न ही अब तक कोई शिकायत आई है। अगर शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराई जाएगी। पता किया जाएगा आखिर गड़बड़ी कहां से हुई है। मामले में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।