{"_id":"5e897fa98ebc3e6f974af6e0","slug":"corona-positive-patient-peoples-family-member-sample-came-negative-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: कोरोना संक्रमितों के परिवार के 41 सदस्यों का नमूना आया निगेटिव, प्रशासन ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: कोरोना संक्रमितों के परिवार के 41 सदस्यों का नमूना आया निगेटिव, प्रशासन ने ली राहत की सांस
Sun, 05 Apr 2020 12:26 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 05 Apr 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना वायरस।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोल्हुई एवं पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के छह गांव से 21 जमाती मिले जो दिल्ली से लौटे थे। उनकी जांच हुई तो छह लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद इनके परिवार के 41 सदस्यों को क्वारंटीन में रखते हुए नमूना जांच के लिए भेजा गया था। रविवार को जांच रिपोर्ट में निगेटिव आया, जिससे स्वास्थ्य विभाग समेत प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने बताया कि दिल्ली तब्लीगी जमात मरकज से आए छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिन्हें सीएचसी मिठौरा के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। उनकी निगरानी के लिए टीम लगाई गई है। इसके अलावा जिले में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर संभव व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिले लोगों के कारण गांव को सील कर दिया गया है। तीन किलोमीटर के दायरे में किसी को आने जाने की छूट नहीं है। सुरक्षाकर्मी प्रत्येक हलचल पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही है। इसके अलावा चार गांव को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं गांव में अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात किया गया है।