फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   corona positive including health worker found in Sant kabir nagar

संतकबीरनगर में स्वास्थ्य और ब्लॉक कर्मी समेत मिले 20 कोरोना पॉजिटिव, कुल एक्टिव मरीज हुए 182

Tue, 21 Jul 2020 05:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Jul 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
corona positive including health worker found in Sant kabir nagar
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
संतकबीरनगर में मंगलवार को आई रिपोर्ट में स्वास्थ्य कर्मी और ब्लॉक कर्मी समेत 20 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 28 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 566 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि मंगलवार को आई रिपोर्ट में 20 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें कोतवाली क्षेत्र के भाटपार के दो सगे भाई शामिल है। कोतवाली क्षेत्र के ही पटखौली का युवक और मिश्रौलिया की महिला पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन


मड़या निवासी एवं हैंसर ब्लॉक में एपीओ पद पर तैनात युवक और सीएचसी खलीलाबाद में तैनात स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव मिले है। बड़गों गांव का 24 वर्षीय युवक, तेनुआ राय का 30 वर्षीय युवक, मोहद्दीपुर का 45 वर्षीय शख्स, उमरी कला का 53 वर्षीय शख्स और खलीलाबाद का 45 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में तीन कोरोना संक्रमितों की हुई मौत, 10 घंटे पड़ा रहा संक्रमित बुजुर्ग महिला का शव

महुली क्षेत्र के कस्बा महुली की 27 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय महिला और 42 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिले है। दुधारा क्षेत्र के गंगौली गांव की 42 वर्षीय महिला और उसका 21 वर्षीय बेटा पॉजिटिव मिला है। बेलहर कला क्षेत्र के चिरहवा का 42 वर्षीय शख्स और बरगदवा का 45 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिले है।


धनघटा क्षेत्र के हैंसर बाजार की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 28 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अब तक 566 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 182 लोग एक्टिव है। जबकि 384 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। मंगलवार को 405 लोगों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed