फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona positive found in Vasundhara Enclave in Gorakhpur city

गोरखपुर शहर के वसुंधरा एन्क्लेव में मिला कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71

Fri, 19 Jun 2020 11:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Jun 2020 11:25 AM IST
सार

  • बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर का एक रिश्तेदार भी हुआ संक्रमित
  • बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना से संक्रमित 10 लोग मिले
  • विवि कर्मी नहीं कर रहा स्वास्थ्य विभाग का सहयोग

विज्ञापन
Corona positive found in Vasundhara Enclave in Gorakhpur city
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi

विस्तार

गोरखपुर जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को 10 और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसमें शहर के तारामंडल क्षेत्र के वसुंधरा एन्क्लेव के 22 नंबर ब्लॉक का एक 48 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल है, जो एम्स में काम करता है।

विज्ञापन


इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कैंसर रोग विभाग में तैनात डॉक्टर का एक रिश्तेदार भी संक्रमित मिला है। इसके बाद से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 206 हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है इसमें 127 स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। केवल 71 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभाग के संक्रमित डॉक्टर का 26 वर्षीय रिश्तेदार कोरोना संक्रमित मिला है। जबकि एक एक दिन पूर्व ही डॉक्टर के सास, ससुर और पत्नी भी संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं, पिप्लवी बुजुर्ग निवासी 35 व 26 वर्षीय युवक 11 जून को दिल्ली से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्षेत्र के  भताड़ी गांव निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति तीन जून को दिल्ली से आए थे। बेलघाट का 32 वर्षीय युवक 13 जून को मुंबई से आया था। इनके नमूने पूल टेस्टिंग के जरिए लिए गए थे। इसके अलावा लालगंज, बड़हलगंज के 63 वर्षीय व्यक्ति तबीयत खराब होने पर गीडा के डेंटल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था।

खजनी के घोड़सरी निवासी 36 वर्षीय महिला नौ जून को दिल्ली से आई थीं। खोराबार के कुमौल निवासी  40 वर्षीय व्यक्ति 11 जून को मुंबई से और चौरीचौरा के बालबुजुर्ग निवासी 50 वर्षीय महिला नौ जून को दिल्ली से आई थी। इनका नमूना जांच के लिए बीआरडी में भेजा गया था। जहां पर बृहस्पतिवार को रिपोर्ट निगेटिव आई है।
 

गांव और कॉलोनी सील

सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया जो भी संक्रमित पाए गए हैं, उन सभी के गांव व कॉलोनी को सील कर सैनिटाइज करने का निर्देश दिया गया है। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। सर्वे करके संपर्क में आने वाले लोगों के नमूने लिए जाएंगे।

वसुंधरा एन्क्लेव में सनसनी
वसुंधरा एन्क्लेव में कोरोना पॉिजिटिव व्यक्ति के मिलने के बाद पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया है। एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ ने मामले की जानकारी लेते हुए वसुंधरा एन्क्लेव को सील करा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को 22 नंबर ब्लॉक से लोगों का सर्वे कर नमूना भी लेगी।

घर में छह कर्मियों के अलावा छह रिश्तेदार भी है
गोरखपुर विवि का कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग नहीं कर रहा है। कर्मचारी की पत्नी बुधवार को संक्रमित मिली है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंची। इस दौरान घर के सदस्यों ने पूरी सूचना नहीं दी। इतना ही नहीं घर में छह रिश्तेदारों के होने की जानकारी भी टीम को नहीं दी गई।

बताया जाता है कि विवि के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में तैनात क्लर्क गोरखनाथ के आदित्यपुरी में रहता है। बुधवार को उसकी पत्नी में संक्रमण की  पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कर्मचारी के घर पहुंची। इसमें अर्बन हेल्थ पोस्ट गोरखनाथ की डॉ. अनुला गुप्ता, फार्मासिस्ट शैलेष कुमार साहनी, एएनएम प्रियंका जायसवाल, प्रियंका सिंह, राजमति सिंह, किरन मौर्या और आशा कार्यकत्री रूखसार खातून शामिल थीं।

उन्होंने बताया कि पहले तो परिवार ने कोई सूचना ही नहीं दी। वह सामान्य जानकारी भी नहीं दे पा रहे थे। उन्होंने घर में मौजूद सदस्यों की सूचना छिपाई। इसकी जानकारी टीम को वहां से वापस लौटने के बाद मिली। इसके बाद दोबारा टीम गई। इस बार टीम से ठीक से बात तक नहीं की गई। दबाव देने के बाद किसी तरह परिजनों ने बताया कि परिवार के छह सदस्यों के अलावा घर में छह रिश्तेदार भी मौजूद हैं।

 

रेल कारखाना के 85 रेलकर्मी चिन्हित

पूर्वोत्तर रेलवे के यांत्रिक कारखाना के व्हील शाप में कार्यरत कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने के बाद संपर्क में आए 85 कर्मचारियों को चिन्हित कर लिया गया है। इन सभी की सैंपलिंग शुक्रवार को कराई जाएगी। हालांकि अगले आदेश तक सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

कारखाना में कार्यरत धर्मपुर, शाहपुर निवासी एक कर्मचारी की रिपोर्ट 16 जून को पाजिटिव आई थी। 12 जून को ही उसकी तबीयत खराब हुई थी। तबीयत बिगड़ने पर रेलवे अस्पताल ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। जहां उसके नमूने लेकर जांच कराई गई।

रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद मेडिकल कॉलेज में ही उसे भर्ती कराया गया है। इसके बाद रेल प्रशासन ने व्हील शाप एवं इसके आसपास की शाप एवं क्षेत्रों को सेनिटाइज कराने का काम शुरू करा दिया। व्हील शाप को 19 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed