{"_id":"5f2ac78c8ebc3e3caa5fe619","slug":"corona-positive-found-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में दारोगा व स्वास्थ्यकर्मी समेत मिले 51 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में दारोगा व स्वास्थ्यकर्मी समेत मिले 51 कोरोना संक्रमित
Wed, 05 Aug 2020 08:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 05 Aug 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कुशीनगर में बुधवार को 51 नए कोरोना संक्रमित मिले। कप्तानगंज तहसील व रामकोला थाने को सैनिटाइज कराने के बाद 48 घंटे के लिए सील करा दिया गया है। संक्रमितों को अस्पताल भेजा गया है। इनके संपर्क में आए अन्य लोगों की सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार की शाम तक 547 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 496 निगेटिव और 51 पॉजिटिव निकले। एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 420 हो गई है।
विज्ञापन
इन्होंने बताया कि अब तक 19771 लोगों के सैम्पल की जांच हो चुकी है, जिसमें 979 पॉजिटिव पाए गए हैं। 549 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं, जबकि 10 लोगों की मौत हुई है। 210 कंटेनमेंट एरिया है।
विज्ञापन
बुधवार की शाम को 49 नए संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज भेजा गया है। हालांकि अब कुल पॉजिटिव लोगों की संख्या 1036 हो चुकी है लेकिन अभी तमाम लोगों का विवरण स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर अपलोड नहीं है।