फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   corona positive found in Gorakhpur

गोरखपुर में दो एडिशनल सीएमओ समेत मिले 81 नए कोरोना पॉजिटिव, चार संक्रमितों की हुई मौत

Thu, 06 Aug 2020 09:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 Aug 2020 09:49 AM IST
सार

  • सीएमओ ने भी कराई जांच, रिपोर्ट अभी नहीं आई, एहतियातन हुए आइसोलेट
  • सीएमओ ऑफिस दो दिन के लिए सील, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के तीन कर्मी भी मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
corona positive found in Gorakhpur
गोरखपुर में कोरोना। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना संक्रमण का मामला गोरखपुर सीएमओ कार्यालय तक पहुंच गया है। जिले में बुधवार को 81 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। साथ ही चार संक्रमितों की मौत हुई है। मरीजों में दो एडिशनल सीएमओ समेत बीआरडी मेडिकल कॉलेज के तीन कर्मी भी शामिल हैं। एसीएमओ के पॉजिटिव मिलने के बाद सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने भी खुद की कोरोना जांच कराई है। अभी उनकी रिपोर्ट नहीं आई है।

विज्ञापन


एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 2795 हो गई है। इनमें 471 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 1283 है। मौतों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 100 बेड टीबी अस्पताल के नोडल अधिकारी बनाए गए एसीएमओ और सीएमओ कार्यालय में तैनात एक और एसीएमओ ने एहतियात के तौर पर मंगलवार को जांच कराई थी। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से सीएमओ कार्यालय को दो दिनों के लिए सील कर दिया गया है। साथ ही एसीएमओ के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में यहां मिले मरीज
शहर के जगरनाथपुर, गायत्रीपुरम, रामगढ़ ताल इलाके, सूरजकुुंड वार्ड नंबर-12, इलाहीबाग, पुर्दिलपुर, भरवलिया बुजुर्ग, कालेपुर, उर्दू बाजार, स्टेशन रोड, तारामंडल, बरगदवां, राजेंद्र नगर, हुमांयपुर, तिवारीपुर, खूनीपुर, मटियारी, वार्ड नंबर तीन, सिविल लाइन और सदर में एक-एक मरीज मिले हैं। हरिओम नगर, आजाद चौक, मोहद्दीपुर और बेतियाहाता में दो-दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रेलवे चिकित्सालय, जटेपुर और अलहादपुर में तीन-तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। विकास नगर में चार और अस्थाई कारागार में पांच लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा जैमिनी अपार्टमेंट में एक, फातिमा हॉस्पिटल में तीन, रेल बिहार में एक, फार्टिलाइजर कॉलोनी में एक, भगवानपुर में एक और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तीन मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों की कोरोना जांच कराई जाएगी।

इन ग्रामीण इलाकों में मिले मरीज

सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में कौड़ीराम के मिश्रौली, रामनगर, मलांव, भौवापार और बसावनपुर में एक-एक, खोराबार के दिव्यनगर में तीन, गिरधरगंज में एक, पिपरौली के जंगल रानी में एक और पिपरौली में चार, सहजनवां में एक मरीज मिले हैं।
 
एसीएमओ के साथ सीएमओ ने की थी बैठक
दो एसीएमओ के पॉजिटिव मिलने के बाद सीएमओ कार्यालय को दो दिन के लिए सील कर दिया गया है। साथ ही एसीएमओ के संपर्क में आने वाले कर्मियों के कोरोना जांच का फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों एसीएमओ के साथ सीएमओ ने बैठक की थी। इसकी वजह से सीएमओ ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
 
तीन संक्रमितों की मेडिकल कॉलेज में मौत, एक की लखनऊ में
बुधवार को चार कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें तीन की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में और एक की मौत राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में हुई है। शहर के राजेंद्र नगर पश्चिम के रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग 29 अगस्त को मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए थे। वह किडनी की समस्या से ग्रसित थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बिहार के गोपालगंज जिले के मिश्रौलिया गांव की रहने वाली 44 वर्षीय महिला को हाई बीपी और शुगर की समस्या थी। बीआरडी में इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। शहर के रहने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ थी। बीआरडी के कोरोना वार्ड में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वहीं विष्णुपुरम के रहने वाले 50 साल के एक व्यक्ति तीन अगस्त को राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती हुए थे। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed