{"_id":"5f84185a8ebc3e9bf851f9d5","slug":"corona-positive-declared-without-test-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से परेशान हुआ सफाईकर्मी, बिना जांच के ही बता दिया गया कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से परेशान हुआ सफाईकर्मी, बिना जांच के ही बता दिया गया कोरोना
Mon, 12 Oct 2020 02:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, घघसरा (गोरखपुर) ।
अमर उजाला ब्यूरो, घघसरा (गोरखपुर) ।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Oct 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी को भी मजाक बनाकर रख दिया है। लापरवाही के चलते पाली ब्लॉक में तैनात सफाईकर्मी राजेश यादव मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्हें बिना जांच के ही कोरोना पॉजिटिव घोषित कर दिया गया। उनका केस आईडी नंबर भी जनरेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि राजेश कुमार यादव की ड्यूटी पांच अक्तूबर को रोस्टर के तहत ग्राम डोहरिया कला के प्राथमिक विद्यालय में सफाई के लिए लगी थी। उनके साथ चार और कर्मचारी थे। उसी दिन सीएचसी ठर्रापार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच के लिए शिविर लगा था, जिसमें स्वास्थ्य कर्मी ने सफाईकर्मियों का नाम, पता और मोबाइल फोन नंबर नोट कर लिया।
विज्ञापन
विलंब होने पर सभी सफाईकर्मी चले गए, जिससे जांच नहीं हो सकी। आठ अक्तूबर से राजेश कुमार यादव के मोबाइल फोन नंबर पर सीएम पोर्टल ऑफिस, मेडिकल कॉलेज, कोविड-19 के कंट्रोल रूम, सीएचसी ठर्रापार से फोन आने शुरू हो गए।
विज्ञापन
उन्हें जानकारी दी गई कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं। यह जानकर उन्हें हैरानी हुई कि बिना जांच के कैसे पॉजिटिव हो गए, जबकि वह स्वस्थ हैं। फोन आने से राजेश काफी परेशान हैं।
Trending Videos
हैरान और परेशान है राजेश
राजेश कुमार यादव का कहना है कि बिना जांच के मुझे कोरोना पॉजिटिव बना दिया गया, इस बात से मैं हैरान हूं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई दिनों से फोन आ रहा है कि आप कोरोना पॉजिटिव हैं, घर में आइसोलेट रहने के लिए कहा जा रहा है। मेरे स्वास्थ्य की जानकारी मांगी जा रही है। इस वजह से मैं मानसिक रूप से काफी परेशान हूं।
कोरोना पॉजिटिव कैसे आया, जांच कराई जाएगी : अधीक्षक
सीएचसी ठर्रापार के अधीक्षक डॉ. सीपी मिश्र ने कहा कि हो सकता है सैंपल गया हो। बिना सैंपल के कोरोना पाजिटिव कैसे आया, इसकी जांच कराई जाएगी।
कोरोना पॉजिटिव कैसे आया, जांच कराई जाएगी : अधीक्षक
सीएचसी ठर्रापार के अधीक्षक डॉ. सीपी मिश्र ने कहा कि हो सकता है सैंपल गया हो। बिना सैंपल के कोरोना पाजिटिव कैसे आया, इसकी जांच कराई जाएगी।