{"_id":"5e97eede8ebc3e765967403d","slug":"corona-positive-baby-mother-and-father-report-negative","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन माह का मासूम निकला था कोरोना पॉजिटिव, अब मां-बाप की आई रिपोर्ट, जानिए क्या निकला परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह का मासूम निकला था कोरोना पॉजिटिव, अब मां-बाप की आई रिपोर्ट, जानिए क्या निकला परिणाम
Thu, 16 Apr 2020 11:09 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : Amar Ujala
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती बस्ती के तीन माह का कोरोना संक्रमित मासूम अब स्वस्थ है। राहत की बात यह भी है कि उसके माता-पिता की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। उसकी मां को पूरी सुरक्षा के साथ आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है, जिससे कि वह बच्चे की देखभाल कर सके।
विज्ञापन
बस्ती के तीन माह के मासूम की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार को बस्ती जिला प्रशासन ने बीआरडी के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बच्चे की देखभाल और स्तनपान के लिए मां भी आइसोलेट है।
विज्ञापन
मंगलवार को मां और पिता का नमूना लेकर जांच के लिए आरएमआरसी भेजा गया था। जहां पर दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मासूम की मां को बेहद इत्मीनान से स्तनपान की सलाह दी है। स्तनपान के समय किस तरह सुरक्षा करनी है, इसकी ट्रेनिंग नर्सों ने फिर से दी।
विज्ञापन
Trending Videos
मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि प्राथमिकता यह है कि मासूम पूरी तरह से ठीक हो जाए और माता- पिता भी संक्रमण के शिकार न हों। इसी उद्देश्य के तहत सावधानी पूर्वक मां और बच्चे का ख्याल रखा जा रहा है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने कहा कि मासूम अब तक तो पूरी तरह से स्वस्थ्य है। उसके माता और पिता की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इसके बाद भी उसकी मां को एहतियात बरतते हुए स्तनपान कराने की सलाह दी गई है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने कहा कि मासूम अब तक तो पूरी तरह से स्वस्थ्य है। उसके माता और पिता की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इसके बाद भी उसकी मां को एहतियात बरतते हुए स्तनपान कराने की सलाह दी गई है।