फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   people punished by police for break lockdown rule in gorakhpur

सरकारी कर्मचारियों की आड़ में सड़कों पर निकल रहे हैं लोग, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

Thu, 23 Apr 2020 11:34 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
people punished by police for break lockdown rule in gorakhpur
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
लॉक डाउन के दौरान सरकारी कर्मचारियों की आड़ में सड़कों पर निकल चुनौती बन रहे लोगों के खिलाफ बुधवार को सख्ती तेज हो गई। सुबह दफ्तर खुलने के पहले जगह-जगह पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और हर आने-जाने वाले कि जांच शुरू की।
विज्ञापन


सभी की आईडी और पास चेक किए गए। इस दौरान कई लोग बिना वजह घूमते मिले जिनपर सख्ती हुई। देवरिया बायपास, रुस्तमपुर, पादरी बाजार, गोलघर कई जगहों पर ऐसे लोगों को सड़क पर बैठाकर उन्हें उनकी गलती का एहसास कराया गया। कई अन्य जगहों पर भी पुलिस ने चेतावनी देकर बेवजह घूम रहे लोगों को घर वापस किया।
विज्ञापन


दो दिनों से सड़क पर भीड़ बढ़ती देख डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने सरकारी कर्मचारियों के घर से दफ्तर और दफ्तर से घर पहुंचने का समय नियत कर दिया। राज्य कर्मियों को सुबह 8.30 से 9.30 तो केंद्रीय कर्मियों को सुबह 9 से 10 बजे घर से दफ्तर पहुँच जाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह शाम को 5.30 से 6.30 के बीच उन्हें घर पहुँच जाने को कहा गया है। कर्मचारियों को भी चेताया गया है कि इसके बाद अगर कोई सड़क पर मिला तो उसपर भी कार्रवाई होगी। इसका असर भी दिखाई पड़ा। वहीं जिन सड़कों पर पिछले दो दिन दोपहर में तमाम गाड़ियां दौड़ रहीं थी वहां भी सन्नाटा था।

वहीं अभी भी कई दफ्तरों में कोई विशेष काम नहीं होने की वजह से कर्मचारी बतकही करते रहे तो कुछ में संजीदगी के साथ काम होता भी दिखा। कर्मचारी पुराने पड़े पेंडिंग काम निपटाने में जुटे रहे। विकास भवन स्थित अपने दफ्तर में सीडीओ ने दोपहर तक विकास कार्यों का फीडबैक लेने के साथ ही बंद पड़े काम शुरू कराने को लेकर रणनीति बनाती रहीं।

दोपहर बाद उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को जागरूक किया। खाद कारखाने में 20 अप्रैल से ही निर्माण कार्य शुरू हो गया है तो वहीं बुधवार से असुरन- मेडिकल कालेज, कालेसर-जंगल कौड़िया समेत कुछ अन्य सड़कों का भी निर्माण कार्य शुरू हो गया। चिड़िया घर में भी काम चल रहा है लेकिन मजदूर कम हैं।

डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि तीन मई तक आम जन के लिए कोई छूट नहीं है। सभी के लिए लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करना जरूरी है। सिर्फ सरकारी कर्मचारियों को ही दफ्तर तक जाने और फिर समय पर घर लौट आने की अनुमति है। तय समय के बाद वे भी सड़क पर दिखे तो उनपर भी सख्ती होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed