फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona patients will be admitted in railway and Panacea Hospital from today

रेलवे और पनेशिया अस्पताल में भर्ती होंगे आज से कोरोना मरीज, लोगों को मिलेगी राहत

Wed, 29 Jul 2020 12:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Corona patients will be admitted in railway and Panacea Hospital from today
कोरोना वायरस। - फोटो : रवि बत्रा

गोरखपुर शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की सेहत का ध्यान रखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पनेशिया व रेलवे अस्पताल को बुधवार से शुरू कर देगा। दोनों अस्पतालों में कोविड लेवल-टू और थ्री के मरीज भर्ती होंगे। दोनों अस्पतालों में जरूरी सुविधाएं पूरी करा ली गई है। दोनों अस्पतालों में सुविधा मिलने के बाद से कोरोना मरीजों को काफी हद तक राहत मिलेगी।

विज्ञापन

 
जिले में बीआरडी को छोड़कर कहीं भी लेवल-टू और थ्री बेड की व्यवस्था नहीं थी। इस बीच लगातार मरीज बढ़ रहे थे, तो बीआरडी में बेड की कमी होने लगी। इसकी वजह से आनन-फानन में 100 बेड टीबी अस्पताल को क्वारंटीन सेंटर से हटाकर लेवल-वन और टू के मरीजों को भर्ती करना शुरू किया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद भी स्थिति नहीं संभल रही थी। इस पर प्रशासन ने विवादों के कारण बंद पड़े पनेशिया हॉस्पिटल को आईएमए की देखरेख में चलाने का फैसला लिया। सीएम की सहमति के बाद पहले चरण में 65 बेड की सुविधा शुरू की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल में नहीं लगेगा शुल्क

इनमें 50 बेड में लेवल-टू के मरीज भर्ती किए जाएंगे। जबकि 15 बेड पर वेंटीलेंटर की सुविधा उपलब्ध है। पनेशिया में भर्ती होने वाले सामान्य मरीजों को आठ हजार और गंभीर मरीजों को 13 हजार रुपये प्रतिदिन देना होगा। 

इसके अलावा 200 बेड के रेलवे अस्पताल में 25 बेड पर लेवल-टू की व्यवस्था की गई है। यहां पर मरीजों को एक भी रुपये नहीं देने होंगे। प्रशासन की ओर से निशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। 

रेलवे अस्पताल
  • 25 बेड
  • 09 वेंटीलेटर

पनेसिया
  • 65 बेड
  • 10 बेड और बढ़ाने की संभावना
  • 14 वेंटीलेटर

सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने कहा कि रेलवे व पनेसिया दोनों अस्पताल तैयार हो गए हैं। बुधवार की सुबह से यहां मरीज भर्ती किए जाएंगे। रेलवे में सुविधाएं निशुल्क मिलेंगी। जबकि पनेसिया में मरीजों को प्रतिदिन आठ से 13 हजार रुपये शुल्क चुकाने होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed