फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona patient three and a half hours Waiting for ambulance in rain at kushinagar

लापरवाही: एंबुलेंस के लिए साढ़े तीन घंटे बारिश में भीगता रहा कोरोना संक्रमित

Sat, 06 Jun 2020 11:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, तुर्कपट्टी (कुशीनगर)।
अमर उजाला ब्यूरो, तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Jun 2020 11:03 AM IST
सार

  • थाने पहुंचकर खुद को बताया संक्रमित तो पेड़ के नीचे बैठा दिया गया था
  • सुबह साढ़े आठ बजे से 12 बजे तक भीगता रहा कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
Corona patient three and a half hours Waiting for ambulance in rain at kushinagar
कोरोना मरीज को ले जाते स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो)। - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से कोरोना का एक मरीज शुक्रवार को करीब साढ़े तीन घंटे तक बारिश में भीगता रहा। कई बार सूचना देने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ पहुंची। तब उसे अस्पताल भेजा जा सका।

विज्ञापन


मामला फाजिलनगर सीएचसी व तुर्कपट्टी क्षेत्र के बतरौली गांव का है। गांव में बाहर से आए 23 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसकी सूचना ज्यों उसे मिली, वह स्वयं तुर्कपट्टी थाने पहुंच गया। वहां जब उसने अपने बारे में बताया तो अफरातफरी मच गई। एसओ जितेंद्र सिंह ने पीपीई किट देकर उसे थाने से बाहर पेड़ के नीचे रुकने को कह दिया। साथ ही इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी।

विज्ञापन

सुबह से ही लगातार बारिश हो रही थी। इस दौरान संक्रमित युवक पेड़ के नीचे सुबह साढ़े आठ बजे से 12 बजे तक भीगता रहा। साढ़े तीन घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस उसे लेकर लक्ष्मीपुर एलवन अस्पताल चली गई। एसओ ने बताया कि मरीज के आने से एहतियातन थाने को सैनिटाइज कराया गया है।

इस संबंध में फाजिलनगर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एसएन ठाकुर से जब पूछा गया तो उनका कहना था कि सुबह उनके क्षेत्र में दो संक्रमित मिलने की सूचना थी। पहले उन्होंने एंबुलेंस तरुवनवा गांव भेजी। वहां के मरीज को अस्पताल पहुंचाकर एंबुलेंस लौटी तब तुर्कपट्टी से मरीज को अस्पताल भेजा गया। मरीज घर में रुकने के बजाय थाने चला गया था और मौसम भी खराब था, इस वजह से देरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed