{"_id":"60979a898ebc3ed62e745e39","slug":"corona-lockdown-extended-till-17-may-in-gorakhpur-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: गोरखपुर सहित पूरे यूपी में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, जानिए किस वजह से लिया गया ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर: गोरखपुर सहित पूरे यूपी में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, जानिए किस वजह से लिया गया ये फैसला
Sun, 09 May 2021 01:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 09 May 2021 01:53 PM IST
सार
गोरखपुर सहित यूपी में पिछले दो दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी के बाद प्रदेश सरकार कोई मौका नहीं लेना चाहती। इसे देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
gorakhpur lockdown
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के बीच प्रदेश सरकार द्वारा गोरखपुर सहित पूरे यूपी में 17 मई सुबह सात बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि गोरखपुर सहित यूपी में पिछले दो दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी के बाद प्रदेश सरकार कोई मौका नहीं लेना चाहती। इसे देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर गोरखपुर जिले में कमजोर पड़ रही है बावजूद इसके शनिवार को 14 मरीजों की जान नहीं बचाई जा सकी। इनमें से 13 मृत्यु बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई जबकि एक मरीज ने निजी अस्पताल में दम तोड़ा। इन सभी मृत्यु की जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं किए जाने के कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से केवल दो मृत्यु की सूचना जारी की गई है।
शनिवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में जिले में 540 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 245 संक्रमित शहरी इलाके के हैं जबकि ग्रामीण इलाकों में 218 इस बीमारी की चपेट में आए। अन्य जिलों से आए, यात्री आदि 77 व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाए गए।