{"_id":"6452bc191581c0a5d5097534","slug":"corona-infection-found-in-eight-people-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-151227-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आठ लोगों में मिला कोरोना का संक्रमण, 24 स्वस्थ हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आठ लोगों में मिला कोरोना का संक्रमण, 24 स्वस्थ हुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत युवती बीआरडी में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कोरोना संक्रमण की जांच में बुधवार को आठ मरीज मिले हैं। इस बीच 24 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 87 पहुंच गई है। कोराना जांच के नोडल अधिकारी डाॅ. एके सिंह ने बताया कि भटहट में चार, छोटे काजीपुर, बिछिया, मोहद्दीपुर और खोराबार में एक-एक संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें पहली लहर से अब तक जिले में 68,762 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 67,804 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।
वहीं, कोरोना संक्रमण की चपेट में आई 30 वर्षीय युवती को बीआरडी में भर्ती करना पड़ा। बताया जा रहा है कि होम आइसोलेशन में संक्रमितों के फालोअप के दौरान यह जानकारी मिली कि पादरी बाजार की रहने वाली 30 वर्षीय युवती को बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इस पर इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर की प्रभारी सुनीता पटेल ने एंबुलेंस भेजकर बीआरडी मेडिकल काॅलेज के कोरोना के आइसीयू वार्ड में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि युवती की हालत में सुधार है।