फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona Infected coming from outside not giving correct information

कोरोना: बाहर से आने वाले संक्रमित नहीं दे रहे सही जानकारी, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए हो रही परेशानी

Thu, 22 Jul 2021 08:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 22 Jul 2021 08:52 AM IST
सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की टीम को जांंचों के लिए हो रही है परेशानी।

विज्ञापन
Corona Infected coming from outside not giving correct information
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गैर राज्यों से गोरखपुर आने वाले कोरोना संक्रमित स्वास्थ्य विभाग को सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। ट्रैवेल हिस्ट्री से लेकर अन्य जानकारियां छिपा रहे हैं। इससे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की टीम को परेशानी हो रही है। सटीक जानकारी नहीं होने की वजह से जीनोम सीक्वेंसिंग से लेकर अन्य जांचों में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले में कोरोना मरीजों की संख्या कम हो गई है। पिछले 20 दिनों से संक्रमितों का आंकड़ा इकाई में आकर सिमट गया है, लेकिन गैर राज्यों से आने वाले लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। ये लोग ट्रैवेल हिस्ट्री और परिवार की जानकारियां, पहले से कोई बीमारी है या नहीं आदि की सही जानकारी नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन


माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए मरीज की पूरी जानकारी जरूरी होती है। पुरानी बीमारी से लेकर परिवार के सदस्य तक की जानकारी देनी होती है। मरीज की ट्रैवेल हिस्ट्री, उसके संपर्क में आने वाले लोगों के नाम, वह किस रास्ते से आया आदि की भी जानकारी देनी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अधिकतर मरीज इन जानकारियों को साझा नहीं कर रहे हैं। जबकि, शासन से निर्देश है कि मुंबई, केरल, त्रिपुरा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों से आने वाले लोग यदि पॉजिटिव मिलते हैं, तो उनकी जीनोम सीक्वेंसिंग की जांच कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed