{"_id":"5f23fa6664dcc21f8c04bbbc","slug":"corona-in-siddharth-nagar-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर में पांच पुलिस कर्मियों सहित मिले 60 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर में पांच पुलिस कर्मियों सहित मिले 60 कोरोना संक्रमित
Fri, 31 Jul 2020 04:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 31 Jul 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर में पुलिस कर्मियों समेत 60 कोरोना संक्रमित शुक्रवार को पाए गए। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रतिम होने की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जिले में अब तक 792 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
इनमें 326 लोगों को इलाज चल रहा है और 454 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि जिले में अब तक 12 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन कोरोना के मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक शोहरतगढ़ ब्लॉक के नरायनपुर में तीन, शोहरतगढ़ थाना में तीन, सुभाषनगर दो, छितनिया एक, उसका ब्लॉक के करमा और महादेव खुद में एक-एक, बर्डपुर ब्लॉक के बर्डपुर में 13, मजिगवां में एक, खेसरहा ब्लॉक के बेलौहा में चार, नौगढ़ ब्लॉक जनपद न्यायालय में एक, पुलिस लाइंस में पांच, नौगढ़ अरबन में एक, पूरब पड़ाव दो, रामनगर चार, विकास भवन दो, मिठवल ब्लॉक के पोखरभिटवा में दो, टिकरी पकरड़ीहा में एक, बढऩी ब्लॉक के परतीबाजार बढऩी बाजार में एक-एक, मोहन मेला में दो, बांसी ब्लॉक में बांसी कोतवाली, सोनरिया, पिपरा और मऊ में एक-एक, डुमरियागंज ब्लॉक लोहरौली और भरवठिया बाजार में एक-एक, खरगौला में तीन लोगों को सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में सभी 60 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 60 लोग संक्रमित पाए गए। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।