{"_id":"5f1fa43b4dde65077723bfe8","slug":"corona-in-maharajganj-latest-coronavirus-update-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में 27 मिले संक्रमित, 16 लोगों ने जीता कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में 27 मिले संक्रमित, 16 लोगों ने जीता कोरोना से जंग
Tue, 28 Jul 2020 09:36 AM IST
vivek shukla
संवाद एजेंसी, महराजगंज
संवाद एजेंसी, महराजगंज
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 28 Jul 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वही पॉजिटिव मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। सोमवार को 27 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, जबकि 16 लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आईए अंसारी ने बताया कि कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या 16 है, जिसमें सदर से चार, मिठौरा से दो, घुघली से 6, पनियरा, परतावल एवं सिसवा से एक-एक मरीज हैं। यह सभी स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं सोमवार को 27 पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें एक पनियरा, जोगिया सेंट्रल बैंक के दो,सुभाष नगर एक, बढ़हरा खुर्द एक, मुडीला एक, जीवधान एक, अमरुतिया एक, निचलौल थाने के दो, पिपरा काजी एक, निचलौल कस्बे का एक,नौतनवा का एक, पीएचसी घुघली के तीन, गांधीनगर का एक, परसागिदही से एक, फरेंदा से एक, रतनपुर खुर्द से एक, कवलदह महूअवी का एक, महुआ महुअवी का एक, रानीपुर के दो,साहबगंज पीपीगंज का एक, पुलिस लाइन से एक एवं लखीमा थरुआ गांव का एक निवासी है।
विज्ञापन
इन सभी को कोविड-19 हॉस्पिटल पुरैना में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही संक्रमितों के गांव को सैनिटाइज करने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा इनके संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। जिले में अब तक कोरोना के कुल मामले 549 हो गए हैं, जबकि 200 सक्रिय केस हैं। स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होने वालो की संख्या 343 है। अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।