{"_id":"5f2425047deb052a997913b7","slug":"corona-in-maharajganj-latest-corona-update-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in maharajganj: महराजगंज में मिले 62 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल एक्टिव मरीज हुए 345","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in maharajganj: महराजगंज में मिले 62 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल एक्टिव मरीज हुए 345
Fri, 31 Jul 2020 07:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 31 Jul 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले में शुक्रवार को 62 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं दो लोगों ने कोरोना से जंग जीत लिया है। संक्रमितो में 18 सिपाही एवं भारतीय स्टेट बैंक के तीन कर्मी शामिल हैं। महराजगंज शहर के शास्त्री नगर के 8 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
वहीं राजीव नगर से चार मरीज मिले हैं। संक्रमितो को कोविड अस्पताल पुरैना भेजा गया है। स्वास्थ विभाग की ओर से जांच तेज कर दिया गया है। जिससे केस सामने आ रहे हैं। साथ ही समय रहते बचाव के इंतजाम भी हो जा रहे हैं। संक्रमितो के निवास क्षेत्र को सैनिटाइज करने के साथ ही संपर्क आने वालो की जानकारी कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 2 कोरोना मरीज उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए हैं। वही 62 कोरोना मरीज मिले हैं। जिसमें महराजगंज ब्लॉक के 40, मिठौरा के 4, सिसवां के 9, घुघली के 2, निचलौल 1, धानी के 2, लक्ष्मीपुर के 2, पनियरा 2 मरीज शामिल हैं। इस प्रकार अब जनपद में कोरोना के कुल मामले 763 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामले 345 हैं। जबकि स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 412 हो गई है।
विज्ञापन