फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona in kushinagar latest coronavirus update

कुशीनगर में डॉक्टर सहित मिले 15 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज हुए 169

Tue, 28 Jul 2020 05:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर Published by: vivek shukla Updated Tue, 28 Jul 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Corona in kushinagar latest coronavirus update
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
कुशीनगर में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। मंगलवार की शाम तक एक डॉक्टर और दो अन्य स्वास्थ्यकर्मियों सहित कुल 15 लोगों की सैंपल रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इन्हें लेकर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 533 हो गई है। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


कोरोना की चपेट में डॉक्टर भी आने लगे हैं। मंगलवार की शाम तक आई सैंपल रिपोर्ट में सुकरौली पीएचसी के एक डॉक्टर भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा दो अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 436 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 421 निगेटिव और 15 पॉजिटिव हैं। 
विज्ञापन


संक्रमित मरीजों में पडरौना क्षेत्र के एक, सेवरही क्षेत्र के छह, कसया क्षेत्र के पांच तथा विशुनपुरा, फाजिलनगर व मोतीचक क्षेत्र से एक-एक मरीज हैं। इन्हें लेकर संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 533 हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्टिव पॉजिटिव केस 169 हैं। मंगलवार को 275 नए संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल लिया गया। अब तक 10 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 354 इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed