फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona in Gorakhpur latest update of coronavirus news Gorakhpur

गोरखपुर में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के 25 कर्मी समेत 128 मिले कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत

Wed, 29 Jul 2020 09:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Jul 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
Corona in Gorakhpur latest update of coronavirus news Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : रवि बत्रा

गोरखपुर जिले में पहली बार 128 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें शहर के 99 मरीज शामिल हैं। मरीजों में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के 25 कर्मी हैं। इसके बाद से स्कूल में हड़कंप मच गया है। इनके अलावा एडीएम फाइनेंस कार्यालय, रोडवेज कर्मी, कैंट और राजघाट थाना के कर्मी भी संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1797 पहुंच गई है। इनमें 980 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि 775 ठीक होकर घर जा चुके हैं। संक्रमित से मरने वालों की बात करें तो यह संख्या 40 से बढ़कर 42 पहुंच गई है। दो मौत मंगलवार को मेदांता और झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लगातार पुलिस कर्मियों के संक्रमित होने के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के जवानों की जांच कराई थी। इसमें एक साथ 25 कर्मी पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद से स्कूल में हड़कंप मच गया है। इसके अलावा एडीएम फाइनेंस के संक्रमित मिलने के बाद कई कर्मियों ने जांच कराई थी। इनमें चार कर्मी पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम कार्यालय एक कर्मी, रामजानकी नगर एक, शाहपुर चार, महेवा में एक ही परिवार के तीन लोग, रेलवे चिकित्सालय में एक परिवार के दो समेत चार अन्य, तारामंडल एक, मियां बाजार तीन, बेनीगंज एक, जटेपुर दो, इस्मालपुर चार, निजामपुर एक, शेषपुर तीन, पादरी बाजार तीन, कृष्णा नगर चार, रोडवेज के दो कर्मी, महेवा न्यू कॉलोनी एक, तरंग एक, राजघाट एक, धर्मशाला एक, चक्सा हुसैन एक, गोरखनाथ क्षेत्र के चार, देवरिया बाईपास के चार, मोहद्दीपुर एक, दिव्य नगर एक, राजेंद्र नगर पूर्वी एक, राप्ती नगर एक, मैत्रीपुरम में चार, अलीनगर, ररूलपुर में एक-एक, सूरजकुंड दो, नरसिंहपुर एक, गायत्रीपुरम, शास्त्रीपुरम में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की कोरोना जांच कराई जाएगी। संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

इन ग्रामीण इलाकों में मिले मरीज

सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में बड़हलगंज के सिंघुआपार में एक, भटहट के सिरसिया, जैनपुर और गुलहरिया में एक-एक, चरगांवा के चित्रगुप्तपुरम एक, चरगांवा में तीन, मोहरीपुर में एक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दो कर्मी, गोला और विशनपुर में एक-एक मरीज संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा कौड़ीराम के बैदोली में एक, पिपराइच के माड़ापार में एक, पिपरौली के गीडा में पांच मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

एक की लखनऊ और एक की झांसी मेडिकल कॉलेज में मौत
शहर के रहने वाले दो कोरोना संक्रमितों की मौत मंगलवार को हुई है। तुर्कमानपुर के रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग झांसी मेडिकल कॉलेज में संक्रमित होने पर भर्ती हुए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जाता है उन्हें हाई लेवल शुगर था। जबकि गोला बाजार की रहने वाली एक 54 वर्षीय महिला मेदांता लखनऊ में भर्ती थी। कोरोना संक्रमण के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि इन्हें किडनी की बीमारी थी। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमण के साथ-साथ शुगर और किडनी के मरीज थे। इसकी वजह से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed