गोरखपुर सीएमओ के बेटे-बहू और बीआरडी के पांच डॉक्टर समेत मिले 133 कोरोना पॉजिटिव
- पहली बार जिले में 133 पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या
- बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चार संक्रमितों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के मामले अब और तेजी से बढ़ने लगे हैं। बुधवार को शहर में 133 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। साथ ही चार संक्रमितों की मौत भी हुई। इनमें शहर के 69 और ग्रामीण क्षेत्र के 64 मरीज शामिल हैं।
मरीजों में सीएमओ के बेटे-बहू, बीआरडी के पांच डॉक्टर समेत कई सरकारी कर्मी हैं। इसके बाद से जिले में मरीजों की संख्या 1930 हो गई है। इनमें 1022 मरीजों का इलाज चल रहा है। 862 ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं, संक्रमण से मृत मरीजों की संख्या 46 पहुंच गई है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कानपुर से सीएमओ के बेटे और बहू गोरखपुर आए हैं। एहतियात के तौर पर सीएमओ ने दोनों लोगों की जांच कराई, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद दोनों लोगों को पनेशिया अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसके अलावा बीआरडी के 20 से अधिक डॉक्टरों और कर्मियों ने नमूना जांच के लिए दिया था।
इनमें पांच डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही आठ और कर्मी संक्रमित मिले हैं। इनमें कई स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वॉय भी शामिल हैं। कलेक्ट्रेट परिसर के पांच कर्मी भी पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा शिवपुर साहबगंज में एक, कूड़ाघाट चार, रामनगर एक, शाहपुर दो, राप्तीनगर एक, बेनीगंज एक, जटेपुर तीन, नरसिंहपुर एक, हुमांयपुर चार, जाफरा बाजार एक, रसूलपुर एक, रुस्तपमपुर, तारामंडल चार, सूरजकुंड चार, ट्रांसपोर्ट नगर एक, दो रोडवेज के कर्मी, फातिमा बाईपास एक, खुर्रमपुर एक, घोष कंपनी एक और गीता वाटिका में दो संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों की जांच कराई जाएगी। संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
शहर के कई परिवार भी चपेट में
इन ग्रामीण इलाकों में मिले मरीज
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि बांसगांव के बघराई में दो, वार्ड नंबर 12 में एक, चांदी में दो, वार्ड नंबर 11 में बहिता में एक, बेलघाट में दो, कैंपयिरगंज के बनकटा में एक, चरगांवा के पादरी बाजार में चार, जंगल हकीम नंबर दो एक, मानबेला में एक, मोहरीपुर में एक, गगहा में दो, गोला के गोपालपुर दो, कौड़ीराम के मिश्रौली एक, खोराबार के जगंल सिकरी चार, सिघड़िया एक, खोराबार एक, तरकुलहा एक, दिव्य नगर एक, पिपराइच के वार्ड नंबर-12 में एक, सहजनवां के जोन्हिया में पांच, सहजनवां एक, मटकापार एक, सरदारनगर मुंडेरा बाजार एक, खजनी के तौलिया घाट एक, बरवल माफी और सिकरीगंज में एक-एक संक्रमित मिले हैं।
बीआरडी में चार कोरोना संक्रमितों की मौत
इस दौरान परिजन गोरखनाथ क्षेत्र के एक अस्पताल में ले गए। जहां से 26 जुलाई को बीआरडी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि बुजुर्ग शुगर के मरीज थे। फलमंडी के पीछे रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति 28 जुलाई को बीआरडी में भर्ती हुआ।
मंगलवार की देर रात उनकी मौत हो गई। रसूलपुर के रहने वाले 58 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत खराब हुई, इलाज के लिए परिज बीआरडी ले गए। जहां पर उनकी मौत हो गई। व्यक्ति किडनी की बीमारी से ग्रसित था।
एक्स-रे विभाग 24 घंटे के लिए बंद
बीआरडी मेडिकल कालेज में एक महिला इलाज के लिए आई थी। डॉक्टरों ने उसे एक्स-रे के लिए भेजा। इसके बाद परिजन एक्स-रे कक्ष में ले गए। इसी बीच डॉक्टर एक्स-रे विभाग में पहुंच गए। डॉक्टरों ने बताया कि महिला कोरोना पॉजिटिव है। इतना सुनते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। आधिकारियों के निर्देश पर विभाग का सैनिटाइज कराया गया। 24 घंटे के लिए बिभाग को बंद करा दिया गया है।