फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Strictly if you get out of the house during lockdown, essential items will be found at the houses

लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकले तो सख्ती, घरों पर मिलेंगी आवश्यक वस्तुएं

Wed, 25 Mar 2020 07:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, पडरौना।
डिजिटल न्यूज डेस्क, पडरौना। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2020 07:17 AM IST
विज्ञापन
Strictly if you get out of the house during lockdown, essential items will be found at the houses
coronavirus - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना वायरस के संक्त्रस्मण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन आज से लागू हो गया। यह लॉकडाउन जब तक जारी रहेगा तब तक घर से निकलने की मनाही है। इस दौरान जरूरी सेवाएं घर पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी। घरों से बाहर निकलने पर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि लॉकडाउन लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा को देखते हुए लिया गया है। इस दौरान सब्जी, दूध और राशन की व्यवस्था लोगों को घरों पर ही कराई जाएगी। पडरौना नगर व कस्बों के लिए मंगलवार रात में व्यवस्था लागू कर दी गई है। गांवों के लिए व्यवस्था के लिए बुधवार को रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


वहीं एडीएम विंध्यवासिनी राय ने बताया कि पडरौना नगर के लिए व्यापार मंडल के सहयोग से 57 ठेलों के साथ ही छोटे वाहनों की व्यवस्?था की गई है। इन्हीं के माध्यम से होम डिलिवरी की जाएगी। वहीं मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे शहर में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ देखते हुए दुकानें बंद करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने खुद एसपी विनोद कुमार मिश्र के साथ शहर में भ्रमण कर दुकानें बंद कराईं और कोरोना के संक्त्रस्मण से बचाव के लिए लोगों से घरों में रहने की अपील की। एसडीएम सदर रामकेश यादव, सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह, कोतवाल पवन सिंह भी मौजूद रहे।

एक कॉल पर घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों व इसको लेकर फैली अफवाहों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अफसरों की क्षेत्रवार ड्यूटी लगाई है। इनके मोबाइल पर कॉल करके जरूरी जांच कराई जा सकती है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने कहा कि सर्दी खांसी का हर मामला कोरोना संक्रमण का नहीं है।

इसके कुछ लक्षण सामान्य लक्षण से अलग होते हैं। इसलिए अगर आपके आसपास कोई संक्रमित या संभावित व्यक्ति है तो उसे लेकर अस्पताल जाने की बजाय चिकित्साधिकारियों के मोबाइल नंबर पर सूचना दें। स्वास्थ्य टीम एंबुलेंस के साथ पहुंचकर जांच व इलाज की व्यवस्था करेगी।

इसके लिए जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसपी सिंह को मोबाइल नंबर(7860116990) पर सूचना दी जा सकती है। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ अफसरों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। लोग इन नंबरों पर भी सूचना देकर अपने क्षेत्र के संभावित मरीज का इलाज करा सकते हैं।

--- इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल--
चिकित्साधिकारी----------------आवंटित क्षेत्र------------मो.नं.
1- डॉ. बीके वर्मा----------------कप्तानगंज व रामकोला---9450467761
2- डॉ. सुरेश कुमार-------------नेबुआ नौरंगिया व खड्डा---9415213843
3- डॉ. ताहिर अली-------------तमकुही, तरयासुजान, फाजिलनगर, दुदही-------9415614314
4- डॉ. जयनाथ सिंह-----------कुबेरस्थान, विशुनपुरा, कसया-------7081281097
5- डॉ. विनय प्रकाश पांडेय----हाटा, सुकरौली, मोतीचक-----------9451744641
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed