फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona can win battle with better food

#LadengeCoronaSe: बेहतर खानपान के साथ जीत सकते हैं कोरोना से जंग, कारगर है ये दिशा-निर्देश

Thu, 22 Apr 2021 03:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Apr 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
Corona can win battle with better food
कोरोना वायरस। - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ खान-पान का ध्यान रखना भी जरूरी है। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए डॉक्टर पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह दे रहे हैं। आयुर्वेदाचार्य डॉ. केशव ने बताया कि आयुष मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों को अगर मान लिया जाए तो निश्चित तौर पर लोगों की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और लोग कोरोना से लड़ सकते हैं।

विज्ञापन


गर्म पानी पीते रहें
नियमित रूप से कम से कम 30 मिनट तक योगासान, प्राणायाम और ध्यान करें। घर में मौजूद हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन आदि मसालों का इस्तेमाल भोजन बनाने में जरूर करें। जिन लोगों की प्रतिरोधक क्षमता कम है वे च्यवनप्राश का सेवन करें। अगर शुगर के मरीज हैं तो शुगर फ्री च्यवनप्राश का इस्तेमाल करें। तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, सोंठ पाउडर (नहीं है तो सूखी अदरक को पीस कर चूर्ण बना लें) और मुन्नके से बनी काली चाय को दिन में एक से दो बार पीएं।
विज्ञापन


गुड़ की चाय पीएं
चाय में चीनी की बजाए गुड़ का उपयोग करें। इसे बेहतर बनाने के लिए नींबू का रस भी मिला सकते हैं। सुबह और शाम अपने दोनों नथुनों में तिल या नारियल का तेल या घी लगाएं। सूखी खासी से परेशान हैं तो पुदीने की ताजा पत्ती या अजवाइन के साथ भाप लें। दिन में दो तीन बार शहद के साथ लौंग पाउडर का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भ दूध में हल्दी मिलाकर पीएं
नाक में कफ जमा न होने दें। हल्दी की गांठ जलाकर उसका धुआं बनाएं और उसे कमरे में जलाकर रख दें, इससे धुआं नाक के रास्ते शरीर में प्रवेश करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed