{"_id":"5e7852a98ebc3e77413952ec","slug":"corona-alert-police-deployed-on-nepal-border-indian-citizens-will-not-get-entry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronaalert: नेपाल ने सीमा पर तैनात किए पुलिस, भारतीय नागरिकों को भी नहीं मिलेगी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronaalert: नेपाल ने सीमा पर तैनात किए पुलिस, भारतीय नागरिकों को भी नहीं मिलेगी एंट्री
Mon, 23 Mar 2020 11:39 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
Indo nepal border
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से नेपाल जाने वाले सभी भारतीय यात्रियों के प्रवेश पर नेपाल सरकार ने रोक लगा दिया है। यह अगले आदेश तक लागू रहेगा। इस दौरान सोमवार की सुबह भारत से नेपाल जाने वाले सभी यात्रियों को सीमा पर नेपाल सशस्त्र पुलिस ने रोक दिया और उन्हें वापस भेज दिया।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह से नेपाल सरकार ने सभी नागरिको के नेपाल प्रवेश पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद नेपाल सशस्त्र पुलिस ने किसी भी नागरिक को नेपाल प्रवेश की अनुमति नहीं दी। जिससे सरहद पर अफरातफरी मच गई। दूर-दूर से अपने वतन को जा रहे नेपाली नागरिक न ही भारत लौट सकते थे। ना ही नेपाल।
विज्ञापन
काफी मान मनोबल के बाद नेपाल सशस्त्र पुलिस ने डीएम रूपनदेही से आदेश लेकर करीब दस नेपाली नगारिकों को नेपाल में प्रवेश की अनुमति मिली। साथ ही नेपाली नागरिकों के भारत जाने पर भी पाबंदी लग गई है।
विज्ञापन
भारतीय नागरिकों के नेपाल प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही सीमा पर पहुंचे ट्रक नेपाल जा रहे हैं। मंगलवार से अतिआवश्यक माल लदे ट्रक को ही नेपाल प्रवेश में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। डीएसपी सशस्त्र रूपनदेही मान बहादुर शाही ने बताया कि सभी भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर सोमवार से रोक लगी है। जो अगले आदेश तक जारी रहेगी।