फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona Alert Fine collected from 75 people without masks at Gorakhpur railway station

सख्ती बढ़ी: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क वाले 75 लोगों से वसूला गया जुर्माना, बिना टिकट पकड़े गए 386 यात्री

Sat, 08 Jan 2022 12:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Jan 2022 12:33 PM IST
सार

रेलवे स्टेशन पर कोरोना प्रोटोकॉल के पालन को लेकर अमर उजाला ने गुरुवार को पड़ताल की थी। जिसमें ज्यादातर लोग मास्क नहीं लगाए मिले। कुछ लोग मास्क जेब में रखे थे।

विज्ञापन
Corona Alert Fine collected from 75 people without masks at Gorakhpur railway station
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मास्क न लगाने पर चालान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बावजूद मास्क न लागने वालों के खिलाफ गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सख्ती बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को मास्क नहीं लगाने वाले 75 यात्रियों को पकड़ा गया और उनका चालान कर जुर्माना वसूला गया। साथ ही 386 यात्री बिना टिकट पकड़े गए।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर कोरोना प्रोटोकॉल के पालन को लेकर अमर उजाला ने गुरुवार को पड़ताल की थी। जिसमें ज्यादातर लोग मास्क नहीं लगाए मिले। कुछ लोग मास्क जेब में रखे थे। खबर प्रकाशित होने के बाद रेल प्रशासन ने शुक्रवार को चेकिंग का दायरा बढ़ा दिया।
विज्ञापन


चेकिंग अभियान का नेतृत्व कर रहे डीसीआई डीके श्रीवास्तव और नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेशन निदेशक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर यह अभियान लगातार चलता रहेगा। हमारी टीम लोगों को मास्क के लिए रोजाना जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ यात्री ऐसे हैं, जो कहने के बाद भी मास्क नहीं लगा रहे हैं, उनका चालान किया जा रहा है। बिना टिकट और बिना मास्क के यात्रियों से कुल 2.80 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। जांच अभियान में सीआईटी विजय श्रीवास्तव, आरपीएफ प्रभारी राजेश सिन्हा, चंदन, नरेंद्र यादव, अनुराग, रंजीत कुमार, बृजेश और सुग्रीव शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed