फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   corona active cases today in gorakhpur 11 january 2022 many more people found positive

गोरखपुर कोरोना अपडेट: संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार पार, 281 नए मरीज मिले

Wed, 12 Jan 2022 10:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 12 Jan 2022 10:06 AM IST
सार

कोरोना मरीजों की संख्या बीआरडी मेडिकल कॉलेज व एम्स में ज्यादा है। ऐसे में संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अब नई पाबंदियों के साथ व्यवस्था बनाई जाएगी।

विज्ञापन
corona active cases today in gorakhpur 11 january 2022 many more people found positive
कोरोना जांच। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार से ज्यादा हो गई है। ऐसे में अब प्रशासन नई पाबंदियों साथ व्यवस्था बनाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने जो आंकड़ा जारी किया है, उसके मुताबिक मंगलवार को 281 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें एयरफोर्स के 19 व आरपीएसएफ के 16 जवान भी शामिल हैं।  ट्रेन से आने वाले आठ यात्रियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है। संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को ही शहरी क्षेत्र में 184 और ग्रामीण क्षेत्र में 97 मरीज मिले हैं। लिहाजा, जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 1082 हो गई है। झरना टोला, एयरफोर्स और रजही क्षेत्र में संक्रमण का प्रसार दोगुना हो गया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज व एम्स के हॉस्टल, आवासीय कॉलोनी में संक्रमण की रफ्तार तेज है। इस बीच डीएम विजय किरण आनंद ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर मंगलवार को तैयारियों की जानकारी ली है।

विज्ञापन

सात डॉक्टर सहित मेडिकल कॉलेज के 33 लोग संक्रमित

बीआरडी मेडिकल कालेज के सात डॉक्टर, एमबीबीएस छात्र और कर्मचारियों समेत 33 लोग संक्रमित पाए गए हैं। एयरफोर्स स्टेशन नंदानगर के 19 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें कई जवान शामिल हैं। इन संक्रमितों में पिता-पुत्री भी शामिल हैं। रजही स्थित रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के शिविर में लगातार चौथे दिन भी संक्रमित मिले हैं। 16 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले भी 120 संक्रमित मिल चुके हैं। जिला जेल में हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहा 50 वर्षीय बंदी भी संक्रमित मिला है। वह झंगहा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स के डॉक्टर व छात्र भी संक्रमित

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दो डॉक्टर और एमबीबीएस के छह छात्रों के साथ ही 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं। झरना टोला में नौ, रायगंज में एक ही परिवार के चार, आरपीएफ रेलवे कालोनी में चार, डीआइजी बंगला के सामने की कॉलोनी व रामजानकी नगर में दो-दो, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छात्रा समेत चार संक्रमित मिले हैं। गीडा स्थित एक फैक्ट्री में चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। खाद कारखाना में तीन कर्मचारियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। पहली और दूसरी लहर के साथ अब तक जिले में 60 हजार 533 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 58 हजार 602 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब तक 849 संक्रमितों की मौत हुई है।

बिहार के मरीज की मौत

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मंगलवार को मौत हो गई। वह बिहार के सासाराम का रहने वाला था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग सासाराम निवासी मृतक का विवरण अपने यहां नहीं दर्ज करेगा। इसकी रिपोर्ट बिहार भेजी जाएगी। इससे एक दिन पहले बड़हलगंज निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो चुकी है।

दवाओं की मांग बढ़ी

जिले में कोरोना संक्रमण के साथ ही दवाओं की मांग भी बढ़ गई है। दवा विक्रेताओं का कहना है कि फुटकर दुकानों पर बुखार, खांसी व जुकाम की दवाओं की खपत सबसे ज्यादा है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक बीमार हैं। सब एहतियातन कोरोना की दवाएं खा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed