{"_id":"657cae5c5d8b2dbb8f009a96","slug":"cop-accused-of-molesting-teenage-girl-goes-to-jail-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-400481-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: किशोरी से छेड़खानी का आरोपी सिपाही गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: किशोरी से छेड़खानी का आरोपी सिपाही गया जेल
विज्ञापन
14 साल की नाबालिग की मां बोली-सिपाही से ही करा दीजिए शादी
पुलिस ने कानून समझाया और फिर आरोपी पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। इलाके की 14 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी करने के आरोपी सिपाही संदीप चौहान को जेल भिजवा दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज बृहस्पतिवार की रात में ही उसे गिरफ्तार किया था। उधर, घटना के बाद थाने आई किशोरी की मां ने बेटी की शादी संदीप से करने की बात कह दी थी। पुलिस ने लड़की की उम्र के बारे में बताया और फिर केस दर्ज कर कार्रवाई की। खबर है कि दोनों का वीडियो भी मोबाइल में था, जिसे डिलीट कराया गया। सिपाही पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है।
आरोपी सिपाही संदीप मूल रूप से गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के दोहरा गांव का निवासी है। वर्तमान में वह पुलिस लाइंस गोरखपुर में तैनात था। जानकारी के मुताबिक, किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मां ने तहरीर में लिखा है कि 10 दिसंबर की रात में करीब दो बजे उसकी बेटी मकान के दूसरी ओर स्थित शौचालय की तरफ गई थी।
इसी बीच सिपाही बाइक से पहुंचा और बेटी को मुंह पर कपड़ा लगाकर अपने साथ लेकर तारामंडल क्षेत्र में चला गया। वहां सुनसान स्थान पर बेटी से छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बेटी किसी तरह भागकर पास में स्थित होटल में पहुंची और वहां सुरक्षाकर्मी को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सिपाही भी वहां पहुंचा गया लेकिन सुरक्षाकर्मी ने किशोरी को छिपा दिया और डायल 112 पर फोन कर सूचना दे दी। पीआरवी के पुलिसकर्मी पहुंचे तो सिपाही फरार हो गया।
पुलिसकर्मियों के फोन करने पर किशोरी की मां पहुंची और बेटी को साथ ले आई। मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस आरोपी सिपाही पर बहला-फुसला कर अपहरण, छेड़खानी करने, पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की है।