फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Controversy over song on DJ in Campierganj area at Gorakhpur

Gorakhpur News: डीजे पर गाना को लेकर हुआ विवाद, घर में घुसकर मारपीट; पांच लोग घायल

Fri, 01 Dec 2023 12:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Dec 2023 12:48 PM IST
सार

कैंपियरगंज इलाके के खड़खड़िया गांव में डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद में बृहस्पतिवार की सुबह बवाल हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर पांच लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या की कोशिश, मारपीट, धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Controversy over song on DJ in Campierganj area at Gorakhpur
कैंपियरगंज इलाके में मारपीट करने का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में कैंपियरगंज इलाके के खड़खड़िया गांव में डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद में बृहस्पतिवार की सुबह बवाल हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर पांच लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या की कोशिश, मारपीट, धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव के ही पिंटू, रामपाल यादव और जगदीश यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, भगवानदास ने दी तहरीर में लिखा है कि बुधवार को भाई गोविंद की शादी थी। बरात जाते समय गांव के ही यादव परिवार के लोगों ने गाना बजाने को लेकर विवाद कर लिया।
विज्ञापन


उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन इसी खुन्नस में सुबह 10.30 बजे एक राय होकर लाठी-डंडा, पत्थर लेकर घर में घुसकर मारपीट किए। भगवानदास के भतीजे उदय राज का सिर फट गया जिससे वह बेहोश हो गया। इसके अलावा भगवानदास, भाई गोविंद, भतीजा सुरजीत, बहन धनसीरा को भी चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी की है। पुलिस ने उपेंद्र, रामभवन, दीपू, पप्पू, कपिल, दिनेश, अशोक, रितेश, सुनील सहित 17 लोगों पर केस दर्ज किया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed