फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Contractor uprooted Gorakhpur Municipal Corporation road without notice, action taken

गोरखपुर नगर निगम: फरवरी में बनी सड़क...रातों-रात ठेकेदार ने जेसीबी से उखाड़ी, मलबा भी हटवाया- जानिए क्यों

Thu, 17 Oct 2024 03:27 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 17 Oct 2024 03:27 PM IST
सार

दिग्विजयनगर में 24 दिसंबर 2022 को पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने विनोद शाह के मकान से बलवंत के मकान तक सीसी सड़क बनाने का प्रस्ताव दिया था। तब यह वार्ड संख्या 12 हुमांयूपुर था। फरवरी 2024 में 13 लाख रुपये से 120 मीटर लंबी सीसी सड़क बनाई गई। मंगलवार देर रात जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राॅली लगा कर सड़क तोड़ी जाने लगी।

विज्ञापन
Contractor uprooted Gorakhpur Municipal Corporation road without notice, action taken
शिकात पर मौके की जांच करने पहुंचे नगर निगम के एक्सईएन और स्थानीय पार्षद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर के वार्ड नंबर 16 दिग्विजयनगर में इसी साल फरवरी में बनी सड़क को मंगलवार की रात ठेकेदार ने जेसीबी लगाकर उखाड़ दी। रातों-रात उसका मलबा भी हटवा दिया। लोगों ने सुबह सड़क देखकर पार्षद ऋषि मोहन वर्मा को सूचित किया। पार्षद ने निरीक्षण कर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल को इससे अवगत कराया।

विज्ञापन


दिग्विजयनगर में 24 दिसंबर 2022 को पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने विनोद शाह के मकान से बलवंत के मकान तक सीसी सड़क बनाने का प्रस्ताव दिया था। तब यह वार्ड संख्या 12 हुमांयूपुर था। फरवरी 2024 में 13 लाख रुपये से 120 मीटर लंबी सीसी सड़क बनाई गई। मंगलवार देर रात जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राॅली लगा कर सड़क तोड़ी जाने लगी।
विज्ञापन


सुबह स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर पार्षद ऋषि मोहन वर्मा पहुंचे तो जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राॅली वाले आधा मलबा मौके पर छोड़ गाड़ी लेकर फरार हो गए। सड़क टूटने से लोगों में काफी नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Contractor uprooted Gorakhpur Municipal Corporation road without notice, action taken
उखड़ी सड़क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को जांच के लिए अधिशासी अभियंता अमरनाथ, सहायक अभियंता शैलेष कुमार, अवर अभियंता विवेकानंद एवं अवनीश भारती मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद मुख्य अभियंता को अपनी रिपोर्ट सौंपने की बात कही।बुधवार को उन्होंने जांच की तो पता चला कि तोड़ी गई सड़क का वार्ड नंबर 74 संत झूलेलाल नगर के ट्रासंफाॅर्मर से कुंज बिहारी (245 मीटर) के आवास तक त्वरित आर्थिक विकास योजना अंतर्गत सीसी सड़क एवं नाला का प्रस्ताव स्वीकृत करा निविदा करा दी गई थी।

निविदा हासिल करने वाले ठेकेदार ने बिना अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता के संज्ञान में लाए मंगलवार रात सड़क उखाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed