{"_id":"692c937e52926eb2a5001594","slug":"consumers-will-be-able-to-avail-the-benefits-of-electricity-bill-relief-scheme-from-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1150738-2025-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OTS implemented: गोरखपुर के बिजली बकायदारों के लिए खुशखबरी, आज से लागू होगी बिल माफी योजना; ऐसे ले सकेंगे लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
OTS implemented: गोरखपुर के बिजली बकायदारों के लिए खुशखबरी, आज से लागू होगी बिल माफी योजना; ऐसे ले सकेंगे लाभ
Mon, 01 Dec 2025 11:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:18 AM IST
सार
OTS implemented in Gorakhpur: गोरखपुर के उन उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है जिनका बिजली का बिल काफी बढ़ा हुआ है। प्रदेश में एक दिसंबर से ओटीएस लागू होने जा रहा है।
विज्ञापन
यूपी में ओटीएस योजना।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बिजली निगम की बिजली बिल राहत योजना सोमवार से शुरू होगी। इस योजना में दो किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं और एक किलोवाट के व्यावसायिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। बिजली निगम इस योजना को तीन चरण में चलाएगा। पहला चरण एक से 31 दिसंबर तक चलेगा, वहीं दूसरा चरण एक से 31 जनवरी 2026 और तीसरा चरण एक से 28 फरवरी तक चलेगा।
गोरखपुर के शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी इसका सीधा लाभ मिलेग। अधीक्षण अभियंता शहरी इं. लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बिजली निगम योजना के पहले चरण में सौ प्रतिशत सरचार्ज के साथ ही बकाया बिल की राशि का 25 प्रतिशत छूट देगा।
वहीं, बिजली चोरी के मामलों में राजस्व निर्धारण धनराशि में 50 प्रतिशत की छूट देगा। दूसरे और तीसरे चरण में सौ प्रतिशत सरचार्ज के साथ बिल की राशि का 20 व 15 प्रतिशत छूट देगा, जबकि बिजली चोरी में 45 और 40 प्रतिशत की छूट मिलेगी।