फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Consumers shocked after seeing electricity bill of five crores in Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में पांच करोड़ का बिजली बिल देख उपभोक्ता के होश उड़े, मचा हड़कंप

Thu, 12 Jan 2023 02:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Jan 2023 02:58 PM IST
सार

अधीक्षण अभियंता ग्रामीण विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। लेकिन, अगर ऐसा है तो गलत है। रीडर के साथ निगम के जिम्मेदारों को भी बिल बनाते समय लोड, बिजली कनेक्शन क्षमता, बिल जमा करने का औसत, यह सब ध्यान में रखना चाहिए।

विज्ञापन
Consumers shocked after seeing electricity bill of five crores in Gorakhpur
बिजली का बिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिजली निगम के कैपिंयरगंज खंड में एक उपभोक्ता के परिसर पर पांच करोड़ सात लाख रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया, जिसे देख पूरा परिवार हतप्रभ रख गया। बिल सुधार के लिए जब संबंधित अवर अभियंता से संपर्क किया गया तो उन्होंने इसे विभागीय चूक बताई। उपभोक्ता को अब बिल सही होने का इंतजार है।

विज्ञापन


जंगल कौड़िया ब्लॉक ग्राम दहला टोला महला निवासी पारस निषाद की मजनू चौराहे पर पान की गुमटी है। किसी तरह वह परिवार का भरण पोषण करते हैं। पारस ने गांव में अपने चार कमरे के मकान में एक किलो वाट का विद्युत कनेक्शन ले रखा है, जिसके एवज में हर महीने समय से बिल का भुगतान भी करते हैं।
विज्ञापन


इधर कुछ महीने से बिल समय से नहीं जमा कर पाए थे। पारस बुधवार को सिहोरवा स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और अपने बिल की मांग की। कर्मचारी ने जब ऑनलाइन बिल निकाला तो पता चला कि बिजली का बकाया पांच करोड़ सात लाख 34 हजार रुपये के करीब है। बिल देख वह चौंक पड़े। उन्होंने बिल सही करने के लिए कहा तो इधर उधर टाला जाने लगा। उन्होंने इसकी जानकारी अवर अभियंता को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता ग्रामीण विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। लेकिन, अगर ऐसा है तो गलत है। रीडर के साथ निगम के जिम्मेदारों को भी बिल बनाते समय लोड, बिजली कनेक्शन क्षमता, बिल जमा करने का औसत, यह सब ध्यान में रखना चाहिए। इसके बाद ही बिल बनना चाहिए। जबकि अवर अभियंता राम मनोहर ने बताया कि लोड की गड़बड़ी से यह बिल आ गया है। इसे सही करवाकर बिजली बिल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed