फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Consumers said they had been visiting the warehouse for four days but had not received their gas cylinders.

Gorakhpur News: घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति कम होने से निराश लौट रहे लोग

Sat, 18 Apr 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 18 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Consumers said they had been visiting the warehouse for four days but had not received their gas cylinders.
गोरखपुर। गैस एजेंसियों के गोदामों पर घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति कम आने के चलते लोगों परेशानी बढ़ गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि चार दिनों से गोदाम पर जाने के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

शहर के कई गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलिंडर की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से दस पहले तक का बैकलॉग क्लियर नहीं हो पाए हैं। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी खत्म होने की बजाय और बढ़ती जा रही है। राजेंद्र नगर के चंद्रेश श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को तरंग गैस एजेंसी गोदाम पर लाइन में लगा। लेकिन उनका नंबर आते ही गैस सिलिंडर खत्म हो गया।
विज्ञापन

गोरखनाथ स्थित देवकी गैस एजेंसी के उपभोक्ता आदित्य सिंह ने बताया कि दो दिन से गैस एजेंसी के चक्कर काट रहा हूं। लेकिन इसके बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिला और घर का गैस सिलिंडर आठ दिनों से खाली पड़ा है। तरंग गैस एजेंसी के कर्मचारी अशोक गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को एक गाड़ी आई है जिसमें केवल 342 गैस सिलिंडर है। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गैस एजेंसियों को सख्त हिदायत दी गई है कि केवाईसी हुए उपोक्ताओं की बुकिंग पर समय से गैस सिलिंडर उलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed