फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Consumers have to wait in queues in the scorching heat for gas cylinders.

Gorakhpur News: तपती धूप में गैस सिलिंडर के इंतजार, बढ़ रहा गुस्सा

Mon, 27 Apr 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 27 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Consumers have to wait in queues in the scorching heat for gas cylinders.
गोरखपुर। सहालग शुरू होने के बाद सहालग और अन्य कार्यक्रमों में गैस सिलिंडर की कमी समाप्त नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं को तपती धूप में कतार में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कई गैस एजेंसियों पर अभी भी होम डिलीवरी के लिए लोग चक्कर काट रहे हैं। वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिला पूर्ति विभाग और ऑयल कंपनियों की पहल से अब तक करीब 8500 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर आवंटित किए जा चुके हैं। 10 अप्रैल से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के 16 दिन पूरे हो चुके हैं और इस दौरान करीब 3200 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 2200 से अधिक लोग संबंधित एजेंसियों से सिलिंडर ले चुके हैं। 29 अप्रैल तक की शादियों के लिए सभी आवेदनों पर सिलिंडर आवंटित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


कल हाेनी है शादी, आज तक नहीं मिल सका सिलिंडर
उनवल। सहालग के समय में खजनी क्षेत्र के कई परिवार गैस की किल्लत से जूझ रहे हैं। हालात यह हैं कि जिन घरों में शादी एक-दो दिन बाद है, वहां काॅमर्शियल सिलिंडर समय पर नहीं पहुंच पा रहा है। पीड़ित अशोक कुमार, शंभुनाथ, राजेश कुमार, राजू आदि का कहना है कि उन्होंने समय रहते आवेदन कर सभी औपचारिकताएं पूरी कर लीं। फिर भी एजेंसियों की ओर से सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मजबूरी में कुछ परिवारों ने महंगे दामों बाहर से गैस की व्यवस्था की है। उप जिलाधिकारी खजनी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि ने बताया कि डीएसओ से बात की है। सभी को गैस उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी नहीं मिल रही गैस

कैंपियरगंज। क्षेत्र के इंडेन गैस उपभोक्ताओं को इन दिनों एलपीजी रिफिल बुकिंग में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी न तो रिफिल बुक हो रहा है और न ही डीएसी नंबर का ओटीपी उनके मोबाइल पर आ रहा है। स्थानीय उपभोक्ता अजय, हिमांशु लाल श्रीवास्तव, राजेंद्र, मंजुला, अमरनाथ आदि ने बताया कि उनका गैस कनेक्शन आनंदनगर इंडेन गैस एजेंसी से है। समय पूरा होने के बाद वे मोबाइल से मिस्ड कॉल के जरिये गैस बुकिंग करने का प्रयास करते हैं, लेकिन न तो बुकिंग सफल हो रही है और न ही ओटीपी प्राप्त हो रहा है। कई मामलों में 10 से 15 दिन बाद डीएसी नंबर मिलने की बात सामने आ रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed