फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Consumers faced nine hours power crisis in Gorakhpur due to heavy rain

बारिश का असर: उपभोक्ताओं ने झेला नौ घंटे बिजली संकट, हाईटेंशन लाइन में आया फाल्ट

Fri, 17 Sep 2021 12:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Sep 2021 12:26 PM IST
सार

बरहुआं से आने वाली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने की वजह से शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।

विज्ञापन
Consumers faced nine hours power crisis in Gorakhpur due to heavy rain
विद्युत उपकेंद्र में भरा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में बुधवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक हुई बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था बिगाड़ दी। 15 हजार उपभोक्ताओं ने नौ घंटे बिजली संकट झेला। बरहुआं से आने वाली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने की वजह से शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। आधी रात 12 बजे गुल हुई बिजली गुरुवार सुबह 8 से 9 बजे के बीच बहाल हो सकी।
विज्ञापन


रात में बिजली गुल होने से सुबह लोगों के घरों में पानी का संकट हो गया। लोगों की दिनचर्या खराब हो गई। शहर के अन्य कुछ इलाकों में सुबह छह बजे जो बिजली गुल हुई, वह आठ बजे सुबह के करीब बहाल हो सकी।
विज्ञापन


सबसे अधिक परेशानी टाउनहॉल और नार्मल बिजली घर से जुड़े उपभोक्ताओं को उठानी पड़ी। बरहुआं ट्रांसमिशन से बिजली घर तक आने वाली लाइन में बारिश के बीच फाल्ट हो गया था। इससे आपूर्ति ठप हो गई। एसडीओ रुस्तमपुर वीके मल्ल व नार्मल रोड बिजली घर के अवर अभियंता प्रदीप सिंह टीम के साथ आपूर्ति बहाल कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश हल्की होने के बाद फाल्ट खोजना शुरू किया गया। पता चला कि पोल पर आने वाली हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर जल गया। इसके बाद उसे सही कराने के बाद लाइन मेंटेनेंस के काम कराए गए। इसी बीच जगन्नाथपुर फीडर में तकनीकी फाल्ट आ जाने की वजह से फिर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह नौ बजे दोनों बिजली घर के फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed