{"_id":"5fdd05f78ebc3e41d23b8fe5","slug":"consultancy-firm-conducting-search-to-model-khobar-township-gorakhpur-city-news-gkp3774199128","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोराबार टाउनशिप को मॉडल बनाने के लिए तलाशी जा रही कंसलटेंसी फर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोराबार टाउनशिप को मॉडल बनाने के लिए तलाशी जा रही कंसलटेंसी फर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार टाउनशिप को मॉडल बनाने के लिए तलाशी जा रही कंसलटेंसी फर्म
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की ही तर्ज पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) भी अपनी प्रस्तावित खोराबार टाउनशिप को मॉडल के तौर पर विकसित करने के लिए कंसलटेंसी फर्म की तलाश कर रहा है। इसके लिए प्राधिकरण की तरफ से रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर दिया गया है।
फर्मों की तरफ से आवेदन आने भी शुरू हो गए हैं। जीडीए में एक सप्ताह बाद प्री बिड (टेंडर खुलने से पहले) मीटिंग होगी। इसमें कुछ इच्छुक फर्मों के प्रतिनिधि भी हिस्सा ले सकते हैं। जिस फर्म का भी चयन होगा वह डिमांड सर्वे कर बाजार की मांग के अनुसार सुविधाएं देने एवं विकास को लेकर कार्ययोजना प्रस्तुत करेगी। उस कार्य योजना के अनुसार ही अंतिम ले-आउट बनाया जाएगा और बोर्ड से पास कराकर योजना लांच की जाएगी।
जीडीए द्वारा खोराबार में करीब 170 एकड़ जमीन पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी है। प्राधिकरण की तरफ से आवासीय के साथ वाणिज्यिक विकास करने की भी योजना है। इस टाउनशिप में मेडिसिटी बनाने का भी प्रस्ताव है। जहां डॉक्टरों को उनकी क्लिनिक के साथ ही घर बनाने के लिए प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। जीडीए यहां ऊंची इमारतों के साथ ही प्लॉट भी बेच सकता है।
विज्ञापन
शहर के लोगों को सभी सुविधाओं से युक्त बेहतर टाउनशिप मिल सके इसलिए खोराबार में प्रस्तावित टाउनशिप के लिए कंसलटेंसी फर्म हायर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए आरएफपी जारी की गई है। एक सप्ताह बाद प्री बिड मीटिंग भी करायी जाएगी। - अनुज सिंह, उपाध्यक्ष जीडीए