{"_id":"64bd7331f51cd891b20bc384","slug":"construction-work-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-249950-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नाले के किनारे मकान बनाने वाले गरीब हैं, कम से कम हो नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नाले के किनारे मकान बनाने वाले गरीब हैं, कम से कम हो नुकसान
Mon, 24 Jul 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोड़धोइया नाला के सुंदरीकरण कार्य से प्रभावित वार्ड संख्या 22 बिछिया मुहल्ले के लोगों ने रविवार को नगर निगम कार्यालय स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में प्रदर्शन किया। इन लोगों ने कहा कि गोड़धोइया नाले का सुंदरीकरण कराया जाए, लेकिन उनके मकानों को क्षतिग्रस्त होने से बचाया जाए। नाले के किनारे बसे लोग काफी गरीब हैं। इसलिए उनका ध्यान रखा जाए।
खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी परियोजना में अधिग्रहण से प्रभावितों ने सीएम से मिलकर गुहार लगाई थी। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। इसको देखते हुए बिछिया मुहल्ले के लोगों ने भी रविवार को प्रदर्शन करके नाला की चौड़ाई कम करने, वर्तमान दरों के आधार पर मुआवजा देने और अधिक से अधिक मकानों को टूटने से बचाने की मांग की। इस दौरान अखिलेश पांडेय, गायत्री देवी, अमन यादव, विकास यादव, राजकुमारी देवी, नमो नारायण श्रीवास्तव, दीपक मणि त्रिपाठी, सनजीत सिंह, देवता तिवारी, विशाल कुमार, आरती देवी, सुरेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
0000