{"_id":"650bffd28b8d80c29504d8d9","slug":"construction-of-padri-bazar-flyover-will-provide-relief-from-traffic-jam-in-gorakhpur-2023-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शासन को भेजी डीपीआर: पादरी बाजार फ्लाईओवर बनने से जाम से मिलेगी निजात, 113 करोड़ से पूरा होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन को भेजी डीपीआर: पादरी बाजार फ्लाईओवर बनने से जाम से मिलेगी निजात, 113 करोड़ से पूरा होगा काम
Thu, 21 Sep 2023 02:03 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 Sep 2023 02:03 PM IST
सार
सेतु निगम की ओर से करीब 113 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य की परियोजना तैयार की गई है। शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। करीब 569 मीटर लंबे फ्लाईओवर के लिए कुल आधा हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा।
विज्ञापन
यहीं पर बनना है फ्लाईओवर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के पादरी बाजार चौराहे पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। इस चौराहे पर सेतु निगम की ओर से फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। इसकी डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद आगे का काम होगा।
विज्ञापन
असुरन से पादरी बाजार होते हुए पिपराइच तक फोरलेन सड़क बनेगी। जेल बाईपास बरगदवां फोरलेन का जुड़ाव पादरी बाजार चौराहे पर होगा। इस चौराहे पर यातायात का दबाव होने से सुबह और जाम लगता है। खजांची चौराहे और असुरन आने-जाने वाले लोग फंस जाते हैं। इसको देखते हुए पादरी बाजार में फोरलेन फ्लाईओवर बनाने की योजना बनी।
विज्ञापन
सेतु निगम की ओर से करीब 113 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य की परियोजना तैयार की गई है। शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। करीब 569 मीटर लंबे फ्लाईओवर के लिए कुल आधा हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: फर्जी शिक्षक कांड: 13 साल बाद बर्खास्त हुई बंदना..फिर भी तीन साल से हक के लिए भटक रही असली वंदना
ये मिलेंगे फायदे, आवागमन होगा सुगम
पादरी बाजार चौराहे के आसपास 20 से अधिक कॉलोनियां बसी हैं। साथ ही पुराने गांव-मोहल्ले हैं। यहां पर फ्लाईओवर बन जाने से करीब ढाई लाख से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा। पादरी बाजार, मोहनापुर, जंगल सालिग्राम, जंगल हकीम नंबर दो सहित अन्य मोहल्लों के लोग आराम से आवाजाही कर सकेंगे।
सेतु निगम परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि पादरी बाजार चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने के लिए डीपीआर शासन को भेजी गई है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद आगे का काम कराया जाएगा।
सेतु निगम परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि पादरी बाजार चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने के लिए डीपीआर शासन को भेजी गई है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद आगे का काम कराया जाएगा।