{"_id":"6ae3b7c7efaef3312b0bd766","slug":"construction-of-municipal-corporation-guest-house-in-gorakhnath-in-full-swing-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1502113-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखनाथ में नगर निगम के गेस्ट हाउस का निर्माण तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखनाथ में नगर निगम के गेस्ट हाउस का निर्माण तेज
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम गोरखनाथ स्थित रैन बसेरा के पास करीब 4,000 वर्गमीटर भूमि पर अपना गेस्ट हाउस और अधिकारियों के लिए टाइप-चार (4-बीएचके) आवास बनवा रहा है। करीब 5.95 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना को 15वें वित्त आयोग से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। इसको लेकर अब निर्माण कार्य तेज हो गया है।
नगर निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी की निगरानी में कार्यदायी संस्था मेसर्स स्वतंत्रवीर सिंह निर्माण करा रही है। इसके लिए पुराने सार्वजनिक शौचालय को जेसीबी से ध्वस्त किया गया था। छह मंजिला इमारत स्टिल्ट सहित होगी। इसका कुल निर्मित क्षेत्रफल करीब 1524.60 वर्गमीटर होगा। नगर निगम का अपना अतिथि गृह नहीं होने और अधिकारियों के आवास की कमी को देखते हुए यह परियोजना तैयार की गई है। भवन बनने से प्रशासनिक कार्यों में भी सुविधा मिलेगी।
स्टिल्ट फ्लोर पर नौ कारों की पार्किंग, केयरटेकर कक्ष, किचन, स्टोर और अन्य सुविधाएं रहेंगी। प्रथम तल पर दो आधुनिक बेडरूम और दो सामान्य कमरों वाला गेस्ट हाउस बनाया जाएगा। द्वितीय से पंचम तल तक प्रत्येक मंजिल पर एक-एक चार बीएचके फ्लैट बनेगा। सबसे ऊपर ममटी फ्लोर होगा। भवन में लिफ्ट, फायर अलार्म, फायर फाइटिंग सिस्टम, ट्यूबवेल, आंतरिक जलापूर्ति और अन्य आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। नगर निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी ने बताया कि नगर निगम का अपना गेस्ट हाउस बनाया जा रहा है। कार्य तेजी से चल रहा है।