फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Construction of flyover started on Deoria bypass, traffic stopped

Gorakhpur News: देवरिया बाईपास पर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू, आवागमन रोका गया

Tue, 16 Jul 2024 03:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Construction of flyover started on Deoria bypass, traffic stopped
फोटो
विज्ञापन

- देवरिया बाईपास तिराहे से देवरिया रोड पर फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ
- पैडलेगंज से ट्रांसपोर्टनगर तक सिक्सलेन फ्लाईओवर से जुड़ा रहेगा देवरिया बाईपास का फ्लाईओवर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पैडलेगंज से ट्रांसपोर्टगर तक सिक्सलेन पर गोपलापुर तक बन रहे फ्लाईओवर की पाइलिंग का काम पूरा होने के बाद अब अमर उजाला तिराहे से देवरिया बाईपास रोड पर बनने वाले फोरलेन फ्लाई ओवर का भी काम शुरू हो गया है। इसके लिए सोमवार से अमर उजाला तिराहा और पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप सड़क पर टीनशेड लगाकर अवागमन रोक दिया गया। पहले दिन सड़क ब्लॉक होने से जाम लग गया। लोगों को स्टेट बैंक की तरफ से घूमकर आने में परेशानी हुई। अब अगले कुछ दिनों तक लोगों को इसी तरह घूमकर आना जाना होगा।

ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा से देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए पैडलेगंज तक सिक्सलेन बनाया जाना है। इसी फ्लाईओवर से लिंक करके देवरिया बाईपास रोड पर उतरने के लिए 434 मीटर लंबा फोरलेन फ्लाईओवर भी बनना है। इस परियोजना पर कुल 550 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्यदाई संस्था सेतु निगम ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। सिक्सलेन फ्लाईओवर से लिंक करके देवरिया बाईपास रोड पर फ्लाईओवर पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप उतरेगा। इसके लिए देवरिया रोड पर आवागमन रोक कर पाइल कैप बनाने के लिए गड्ढा खोदाई का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

---

फ्लाईओवर के दोनों तरफ होगी सर्विस लेन


ट्रांसपोर्टनगर से देवरिया बाईपास तिराहा और देवरिया रोड पर बनने वाले फ्लाईओवर के दोनाें तरफ सर्विसलेन बनाई जाएगी। इस सर्विस लेन की चौड़ाई दोनों तरफ 12-12 मीटर होगी। इसके अलावा देवरिया बाईपास तिराहा पर दोनों फ्लाईओवर को जोड़ने के लिए गोलंबर बनाया जाएगा। इस गोलंबर की लंबाई तकरीबन 35 मीटर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

फोरलेन फ्लाईओवर के लिए 81.48 करोड़ स्वीकृत
ट्रांसपोर्टनगर चौराहा से देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए पैडलेगंज की तरफ छह लेन और देवरिया बाईपास रोड पर फोरलेन फ्लाईओवर के लिए शासन से 81.48 करोड़ रुपया स्वीकृत हुआ है। अब उसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
-----
देवरिया बाईपास पर रहेगा डायवर्जन
ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शुरू होने के चलते सोमवार को सिक्सलेन से देवरिया बाईपास रोड की तरफ आवागमन बंद कर दिया गया। इसके चलते सोमवार को दिन भर जाम की नौबत रही। लोगों को दूसरे रास्तें से घूमकर जाना पड़ा। लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है कि अब पैडलेगंज की तरफ से देवरिया बाईपास पर जाने वालों को स्टेट बैंक के सामने से वरदायिनी हास्पीटल के रास्ते देवरिया रोड पर आना जाना होगा।

-------
कोट...

ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज सिक्सलेन फ्लाईओवर के लिए पाइलिंग का काम करीब पूरा हो गया है। इस फ्लाईओवर से लिंक कर देवरिया रोड पर बनने वाले फ्लाईओवर का काम भी शुरू कर दिया गया है।
एके सिंह, परियोजना निदेशक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed