{"_id":"68112041a05d57c2eb0e55b7","slug":"constables-wife-son-and-daughter-accused-of-assaulting-neighbour-case-registered-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-918362-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सिपाही की पत्नी, बेटे-बेटी पर पड़ोसी से मारपीट का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सिपाही की पत्नी, बेटे-बेटी पर पड़ोसी से मारपीट का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
- एसएसपी के निर्देश पर शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के जंगल तुलसीराम बिछिया में सिपाही की पत्नी, बेटी और बेटे पर पड़ोसी की दीवार गिराने और उनके साथ मारपीट का आरोप है। एसएसपी के निर्देश पर सोमवार की रात शाहपुर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जंगल तुलसीराम बिछिया के खजुरहिया निवासी सिताबी देवी ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा कि वह गरीब महिला है। पति भोपाल में रहकर राजमिस्त्री का काम करते हैं। मेरे पड़ोसी उत्तर प्रदेश पुलिस में हैं। उनकी पत्नी रीता देवी ने पहले उन्हें पुलिस का धौंस दिखाई।
बीते शुक्रवार को दिन में तीन बजे बेटा और बेटी के साथ दीवार गिराने लगी। बहू ने मना किया तो सभी ने मिलकर सास-बहू को मारपीट का गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आरोप है कि बहू को दांत से भी काटा। जिसकी शिकायत शाहपुर पुलिस से की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उधर, एसएसपी के निर्देश पर शाहपुर पुलिस केस दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।