{"_id":"5fda242f8ebc3e3bb5293b5a","slug":"constable-returned-briefcase-full-of-money-and-jewelry-in-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस कांस्टेबल ने पेश की मिसाल, रुपयों एवं जेवर से भरी अटैची लौटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस कांस्टेबल ने पेश की मिसाल, रुपयों एवं जेवर से भरी अटैची लौटाई
Wed, 16 Dec 2020 08:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 16 Dec 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
अटैची में ढाई लाख के जेवर व 20 हजार रुपये थे।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपाररानी थाने के एक पीआरबी पर तैनात कांस्टेबल ने बुधवार को ईमानदारी की मिसाल पेश की। उन्होंने एक ट्रेन यात्री की स्टेशन पर छूटी अटैची जिसमें ढाई लाख के जेवर व 20 हजार रुपये नकद थे, वापस कर दिया।
विज्ञापन
भाटपाररानी के ग्राम पकड़ी बाबू निवासी विजय नंद चौरसिया और उनकी पत्नी आरती देवी सपरिवार भोपाल में रहते हैं। भोपाल जाने के लिए वे सपरिवार मंगलवार को भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वह अप हटिया-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन से गोरखपुर पहुंचे।
विज्ञापन
इसी दौरान भीड़भाड़ में उनकी एक अटैची भाटपाररानी स्टेशन पर ही छूट गई। अटैची में ढाई लाख के जेवर व 20 हजार नकद थे। गोरखपुर उतरने पर अटैच नहीं थी। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल सूचना ग्राम पकड़ी बाबू अपने परिवार को दी। परिवार के लोग तुरंत रेलवे स्टेशन पहुंचे और पता किए।
विज्ञापन
Trending Videos
कांस्टेबल की लोग कर रहे तारीफ
जहां उन्हें मालूम हुआ कि एक लावारिस अटैची को पुलिस पीआरबी पर तैनात भाटपाररानी पुलिस के कांस्टेबल रविंद्र गौतम और होमगार्ड ओमप्रकाश यादव थाने पर ले गए हैं। थाने पर पहुंचने पर अटैची मिली, लेकिन पुलिस ने उन्हें अटैची देने से इनकार कर मालिक को बुलाने को कहा।
सूचना पाकर आनंद चौरसिया अपनी पत्नी के साथ तत्काल गोरखपुर से भाटपाररानी थाने पहुंचे और अटैची देख उन्होंने संतोष की सांस ली। अटैची में उनके जेवर व नकदी रुपये सुरक्षित मिले। थानाध्यक्ष अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद अटैची मालिक को वापस कर दी गई। उसमें सारे सामान सुरक्षित थे।
सूचना पाकर आनंद चौरसिया अपनी पत्नी के साथ तत्काल गोरखपुर से भाटपाररानी थाने पहुंचे और अटैची देख उन्होंने संतोष की सांस ली। अटैची में उनके जेवर व नकदी रुपये सुरक्षित मिले। थानाध्यक्ष अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद अटैची मालिक को वापस कर दी गई। उसमें सारे सामान सुरक्षित थे।