{"_id":"6151590b8ebc3e0dee3bfd9b","slug":"constable-died-in-road-accident-on-ramjanki-road-of-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: गोरखपुर के रामजानकी मार्ग पर सड़क हादसे में सिपाही की मौत, आजमगढ़ ड्यूटी पर जाते समय हुई दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद: गोरखपुर के रामजानकी मार्ग पर सड़क हादसे में सिपाही की मौत, आजमगढ़ ड्यूटी पर जाते समय हुई दुर्घटना
Mon, 27 Sep 2021 12:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:19 PM IST
सार
अनुमान लगाया जा रहा है कि बाइक गड्ढे में गिरने और उसी दौरान किसी वाहन के चपेट में आने से सिपाही की मौत हुई होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवरिया से बाइक से आजमगढ़ जा रहे एक सिपाही की रविवार की देर शाम गोरखपुर जिले के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के गायघाट के कावेरी देवी महिला महाविद्यालय के पास हादसे में मौत हो गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि बाइक गड्ढे में गिरने और उसी दौरान किसी वाहन के चपेट में आने से सिपाही की मौत हुई होगी।
जानकारी के मुताबिक, देवरिया जनपद के विशुनपुरा निवासी रविप्रकाश तिवारी पुत्र सुधाकर तिवारी उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। इस वक्त उनकी पोस्टिंग आजमगढ़ पुलिस लाइन में थी। रविवार को घर से ड्यूटी पर जाने के लिए रविप्रकाश अपनी बाइक से निकले थे और हादसे का शिकार हो गए।
सूचना पाकर बड़हलगंज की पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए थे। कोतवाल मनोज राय ने बताया कि कुछ लोगों ने बाइक समेत गिरकर तो कुछ लोगों ने किसी वाहन की चपेट में आने से मौत की बात बताई है। मृतक के सिर व शरीर पर गहरी चोट है। मौत के कारण की जांच की जाएगी।