{"_id":"658dd9328a0ead936807436d","slug":"constable-arrested-red-handed-while-taking-bribe-of-rs-5000-for-agreement-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-414754-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: समझौते के लिए पांच हजार रुपये घूस लेते सिपाही रंगेहाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: समझौते के लिए पांच हजार रुपये घूस लेते सिपाही रंगेहाथ गिरफ्तार
विज्ञापन
एंटी करप्शन की टीम ने चाय की दुकान पर घूस लेते सिपाही को पकड़ा
कैंट थाने में दर्ज कराया गया केस, पुलिस ने आरोपी सिपाही को जेल भिजवाया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एंटी करप्शन की टीम ने बृहस्पतिवार की दोपहर में जगदीशपुर चौकी पर तैनात एक सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर हुई एक शिकायत के मामले में समझौता करवाने के नाम पर सिपाही घूस मांग रहा था। आरोपी को चाय की एक दुकान पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज कराया गया है।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि एक मामले में समझौता कराने के नाम पर सिपाही ने रुपयों की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक, एम्स थाना क्षेत्र के माड़ापार दक्षिणी टोला पोस्ट कुसम्ही बाजार निवासी राहुल पासवान ने बहन की शादी में सजावट कार्य सही न करने पर थाने में शैलेश गुप्ता के खिलाफ तहरीर दी थी। इस मामले की जांच जगदीशपुर चौकी को दी गई थी। जांच के दौरान जगदीशपुर चौकी पर तैनात सिपाही मनीष राजभर ने शिकायतकर्ता से मामले में समझौता करने को लेकर पांच हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
इसके बाद राहुल पासवान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग को दे दी थी। विभाग के कहने पर बृहस्पतिवार को माड़ापार स्थित चाय की दुकान पर रुपये देने की बात हुई। बृहस्पतिवार दिन में लगभग एक बजे एंटी करप्शन की टीम वहां पहुंच गई। जैसे ही सिपाही मनीष राजभर को शिकायतकर्ता पांच हजार रुपये देने लगा, तभी टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। इस संबंध में टीम ने कैंट थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।