{"_id":"6a4d6a6c74c167cc030e9c19","slug":"consensus-reached-on-the-sports-calendar-for-the-2026-27-season-hosting-duties-for-various-sports-assigned-to-each-tehsil-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1378512-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आवंटन
Wed, 08 Jul 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सत्र 2026-27 के लिए माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आवंटन कर दिया गया। इसके लिए एमएसआई इंटर कॉलेज के सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न खेलों की मेजबानी अलग-अलग तहसीलों को सौंपी गई।
बैठक में तय किया गया कि सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के प्रमुख खेल निर्धारित विद्यालयों और तहसीलों में कराए जाएंगे। अन्य खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यालयों और छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी मंडल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सत्र 2026-27 में गोरखपुर को कुश्ती और ताइक्वांडो की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता व अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता की मेजबानी भी मिली है। बैठक की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में एमएसआई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुख्तार अहमद को सर्वसम्मति से जनपदीय खेल समिति का कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉ. अरुणेंद्र राय, जिला क्रीड़ा सचिव संतोष सिंह आदि शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।