{"_id":"67fffb993b79b970320e1454","slug":"congressmen-burnt-the-effigy-of-the-central-government-former-district-president-in-custody-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-904146-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, पूर्व जिलाध्यक्ष हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, पूर्व जिलाध्यक्ष हिरासत में
विज्ञापन
- सोनिया और राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई से कांग्रेसियों में रोष
- पुतला फूंकने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान को पुलिस ने हिरासत में लिया
- चार घंटे बाद शांति भंग में चालान कर दिया
गोरखपुर। नेशनल हेराल्ड के मामले में सोनिया व राहुल गांधी के विरुद्ध ईडी की चार्जशीट दाखिल करने बाद बुधवार को कांग्रेसी सड़क पर उतर गए। पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यवाही का विरोध करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने निर्मला पासवान को हिरासत में ले लिया। उनके साथ करीब पांच कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। चार घंटे बाद कोतवाली पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया।
नगर निगम पार्क में बुधवार को नेशनल हेराल्ड के मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं पर ईडी की चार्जशीट होते ही कांग्रेसियों में उबाल आ गया। प्रदेश नेतृत्व में आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। पुलिस प्रशासन ने इसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन पूर्व जिलाध्यक्ष ने सड़क पर ही पुतला दहन कर दिया। यह देख कोतवाली पुलिस ने निर्मला पासवान व अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को लेकर कोतवाली पहुंची। इसी बीच कांग्रेस के अन्य नेता कोतवाली पहुंच गए। पुतला दहन में पूर्व जिला उपाध्यक्ष तौकीर आलम, प्रदेश सचिव दिलीप निषाद, देवेंद्र धनुष, अनुपमा सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, प्रदेश पंचायती राज के अध्यक्ष राजकुमार यादव, पूर्व जिला सचिव मुन्ना तिवारी, बादल चतुर्वेदी, अभिनंदन द्विवेदी आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।