{"_id":"5fe30ae890898670094878a9","slug":"congress-workers-came-to-clap-and-play-thali-at-city-mla-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नगर विधायक के घर पर ताली और थाली बजाने पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर विधायक के घर पर ताली और थाली बजाने पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
Wed, 23 Dec 2020 08:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Dec 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भाजपा के नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के घर के बाहर जमकर हंगामा किया। थाली बजाने के साथ ही कार्यकर्ता विधायक के घर के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो उनसे भी उनकी खूब नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान और महानगर अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी समेत 30 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। देर शाम सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
पार्टी की पूर्व में तय योजना के मुताबिक जिला एवं महानगर कमेटी के सभी कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता पहले ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय पर जुटे। वहां पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
कई हिरासत में
उसके बाद कार्यालय से हाथ में थाली और चम्मच लेकर कानून व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा नगर विधायक के घर के लिए रवाना हुए। सड़क पर आते ही टीपी नगर पुलिस चौकी प्रभारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता रुके नहीं। थोड़ी ही देर में कांग्रेस कार्यकर्ता नगर विधायक के घर पहुंच गए जहां पहले से ही प्रशासन और पुलिस के अफसर मौजूद थे।
थाली बजाने के साथ ही जैसे ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू की पुलिस ने उन्हें रोक दिया। थाली जमा करा ली। इसपर जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता नगर विधायक के घर के गेट के बाहर ही जमीन पर बैठ गए। कई बार समझाने के बाद भी जब वे धरना खत्म करने को राजी नही हुए तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
इस दौरान संजय चौबे, तौकीर आलम, प्रेमलता चतुर्वेदी, स्नेहलता, जितेंद्र कुमार पांडेय, साहिल विक्रम तिवारी, उषा श्रीवास्तव, प्रणव उपाध्याय, रोहन पांडेय, शैलेंद्र बल्लभ पांडेय, सुशांत शर्मा, सोहेल हसन अंसारी, श्याम शरण श्रीवास्तव, मोहम्मद अरशद, दिनेश चंद, सोहेल अंसारी, सुशांत शर्मा, आदिअंश गांधी, राजीव राय, महेंद्र नाथ मिश्रा, गणेश मिश्रा, बादल चतुर्वेदी, अमित कन्नौजिया, अभिजीत पाठक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।