{"_id":"600adf998ebc3e33865e3787","slug":"congress-worker-demonstrated-against-government-in-unique-way-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखे अंदाज में कांग्रेसियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, बोले- 'महंगाई डायन खाए जात है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखे अंदाज में कांग्रेसियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, बोले- 'महंगाई डायन खाए जात है'
Fri, 22 Jan 2021 07:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Jan 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का युवा कांग्रेस ने अनोखे ढंग से विरोध किया। स्कूटी को ठेले पर लादा और ठेला चलाते हुए मार्च निकाला। इस दौरान नारेबाजी करते हुए सरकार से डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने की मांग की।
विज्ञापन
शुक्रवार को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंजीनियर अभिजीत पाठक के नेतृत्व में बेतियाहाता चौराहे स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा से शास्त्री चौराहे तक मार्च कर विरोध किया गया। अभिजीत पाठक ने कहा कि जिस दिन से मोदी सरकार केंद्र की सत्ता में आई है, उस दिन से पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से महंगाई चरम पर है। जबकि सरकार महंगाई कम करने का वादा करते हुए सत्ता पर काबिज हुई थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में कमी के बावजूद अपने देश में कीमतों में बढ़ोतरी कई सवाल खड़े करती है। यदि केंद्र की मोदी सरकार पेट्रोल एवं डीजल के बढ़े दाम जल्द से जल्द वापस नहीं लेती है तो युवक कांग्रेस और भी उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र मोहन तिवारी, रोहन पांडेय, अमित कनौजिया, आदिअंश गांधी, प्रतीक चतुर्वेदी, ऋषि यादव, नवीन कुमार, मनीष कुमार, अतुल मिश्रा, सुनील कश्यप, सुशांत शर्मा, अविनाश साहनी, शिवम चतुर्वेदी, आशुतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।