फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   congress sewa dal gorakhapur

सफाई कर्मचारियों को दिया अंग वस्त्र एवं खाद्य सामग्री

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
congress sewa dal gorakhapur
कांग्रेस सेवा दल की ओर से सफाई कर्मचारियों को अंग वस्त्र और खाद्य सामग्री का वितरणu - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। कांग्रेस कमेटी के फ्रंटल संगठन के सेवादल के पूर्वी जोन की ओर से सफाई कर्मचारियों को अंग वस्त्र एवं खाद्य सामग्री भेंट की गई। शनिवार को दुर्गाबाड़ी चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कमेटी के फ्रंटल संगठन के सेवादल के पूर्वी जोन की प्रदेश अध्यक्ष पूनम मिश्रा मैं सफाई कर्मियों को अंग वस्त्र एवं बुजुर्ग महिलाओं को खाद्य सामग्री भेंट किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नौकरी छूट जाने की वजह से काफी संख्या में प्रवासी अपने घर पैदल ही जाने को मजबूर हैं। सड़कों पर ऐसे लोगों की दयनीय स्थिति देखी जा सकती है। केंद्र और प्रदेश की सरकार से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों पर चल रहे मजदूर एवं मजबूर भाई बहनों को उचित स्थान तक पहुंचाने के साथ में उनकी भोजन पानी की व्यवस्था की जाए। पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश यादव ने भी सफाई कर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि आप सभी लोग प्रशंसा के पात्र हैं जिन्होंने देश में आए भयंकर महामारी के समय शहर को साफ सुथरा रखते हुए अपने आप को भी सुरक्षित रखा इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत आभार। इस दौरान महेंद्र मोहन तिवारी, तौकीर आलम, रोहन पांडे, मेरूनीसा, केतन तिवारी, रीता, जुगन इत्यादि समस्त कांग्रेशजन व सेवा दल के लोग मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed