फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   condition of gorakhpur city parks deteriorating road ballasts scattered in park

Gorakhpur News: बिगड़ रही शहर के पार्कों की सूरत, व्ही पार्क में बिखरी सड़क की गिट्टियां

Mon, 26 Jun 2023 03:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Jun 2023 03:34 PM IST
सार

पार्क में मोहद्दीपुर की ओर से गेट से प्रवेश करने पर दाहिने तरफ योग केंद्र है। इसके सामने सड़क काफी खराब दशा में है। इसकी गिट्टियां, बजरी बिखरी हुई हैं, जिससे तेज गति में चलने वाले लोगों के पैर अक्सर फिसल जाते हैं।

विज्ञापन
condition of gorakhpur city parks deteriorating road ballasts scattered in park
व्ही पार्क में टूटी सड़क पर टहलते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के भीतर पार्कों की सूरत बिगड़ने लगी है। समुचित रख रखाव के अभाव में पार्कों में लगी मूर्तियां टूट रहीं हैं, तो सड़कें (पाथ वे) भी क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। व्ही पार्क में सड़क की गिट्टी उखड़ने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सुबह पार्क में टहलने जाने वाले लोगों सहित अन्य ने इसके मरम्मत की मांग उठाई है।

विज्ञापन


शहर के प्रमुख पार्कों में शामिल व्ही पार्क (विंध्वासिनी पार्क) में रोजाना सुबह करीब दो हजार लोग टहलने पहुंचते हैं। इसके अलावा इस पार्क में दिनभर विद्यार्थियों, परिवार और बच्चों संग आए लोगों के अलावा बड़ी संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं। इस पार्क में बच्चों के लिए लगे झूले, खेलने कूदने के उपकरण और ओपन जिम तो ठीक हैं, लेकिन सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं। इससे मार्निंग वॉक करने वालों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


पार्क में मोहद्दीपुर की ओर से गेट से प्रवेश करने पर दाहिने तरफ योग केंद्र है। इसके सामने सड़क काफी खराब दशा में है। इसकी गिट्टियां, बजरी बिखरी हुई हैं, जिससे तेज गति में चलने वाले लोगों के पैर अक्सर फिसल जाते हैं। इस पाथवे पर आगे जाकर गुलाब वाटिका के पास, आम के बाग से गोलंबर को जोड़ने वाली सड़क की हालत ठीक नहीं है। डेढ़ किमी ट्रैक पर लीची बाग के पास, पौधशाला के पास जगह-जगह सड़क खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: इस बार सावन के आठ सोमवार को होगी देवों के देव महादेव की पूजा, जानिए क्या है वजह

सुबह चार बजे यदि बिजली कट गई तो पार्क में टहलने आने वाले लोग अक्सर फिसल जाते हैं। अंधेरे में बिखरी गिट्टियों और उबड़ खाबड़ सड़क होने का अंदाजा नहीं लगता है। दिन में पार्क में आने वाले बच्चे अक्सर दौड़ते हुए गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इसलिए उनके मां, पिता या परिजन पीछे-पीछे दौड़कर पकड़ते रहते हैं।

टहलने वालों ने लिखा था पत्र, नहीं हुई कार्रवाई

पार्क में रोजाना टहलने पहुंचने वाले लोगों ने जीडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी। विवेक श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, वेद प्रकाश, श्रीदेव त्रिपाठी, राजीव राय ने जीडीए उपाध्यक्ष को बताया था कि सड़क खराब होने से काफी दिक्कत हो रही है। लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

इसे भी पढ़ें: मानीराम-माधोपुर बांध का हाल: चूहों ने खोखला कर डाला बांध, जरा चूके तो गाड़ी समेत गड्ढों में समा जाएंगे

मुंशी प्रेम चंद पार्क में खराब हो रहीं प्रतिमाएं
जीडीए की ओर से मुंशी प्रेमचंद पार्क को संवारा गया था। प्रेमचंद की प्रतिमा को संवारने के अलावा अन्य काम कराए गए थे। पार्क में प्रेम चंद की कहानियों पर आधारित प्रतिमाएं बनवाई गई हैं। इनकी देखरेख और साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस वजह से प्रतिमाएं टूटने लगी हैं। इसके अलावा पार्क में लगे बच्चों के खेलने वाले उपकरण भी खराब होने लगे हैं। स्लाइडर की फाइबर टूट गई है। इससे बच्चों के चोटिल होने की आशंका है। यहां पार्क में आने वाले लोग अपने बच्चों इस खेलने से मना करते हैंं।

मोहद्दीपुर निवासी वेद प्रकाश ने कहा कि व्ही पार्क में बड़ी संख्या में लोग टहलने पहुंचते हैं। दिनभर लोगों की आवाजाही होती है। सुबह लोग तेज गति से चलते हैं। सड़क खराब होने से अक्सर लोग गिर जाते हैं।  

मोहद्दीपुर निवासी अंशुमान सिंह ने कहा कि हम लोग कई साल से पार्क में टहलने जा रहे हैं। बीते साल इसमें कुछ काम कराया गया, लेकिन सड़क की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे दिक्कत हो रही है।

इसे भी पढ़ें: 10 जुलाई तक तक कर सकेंगे मेडिसिटी योजना के लिए आवेदन, 20 दिन के भीतर ई-लाटरी की तैयारी

पैडलेगंज निवासी रमेश पांडेय ने कहा कि तड़के सुबह पार्क में पहुंचने पर कई दिन बिजली कटी रहती है। इससे यदि किसी ने जूते नहीं पहने हैं तो वह परेशान हो जाता है। चप्पल पहनकर टहलने आने वाले लोगों के पैरों में बजरी फंस जाती है।

भीटी निवासी सुकन्या पांडेय ने कहि कि मुंशी प्रेम चंद पार्क में सारी व्यवस्था ठीक है, लेकिन सड़क खराब है। लेकिन मूर्तियों की हालत खराब हो रही है। इसलिए इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

पीपीगंज निवासी समीर सिंह ने कहा कि यह पार्क शहर के अन्य जगहों से बेहतर लगा। यहां सिर्फ सड़क खराब लगी है। इसकी मरम्मत होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में मानसून ने दी दस्तक, आज भी बारिश के आसार

जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि व्ही पार्क जीडीए का नहीं है। इसकी देखभाल उद्यान विभाग के जिम्मे हैं। अन्य जो पार्क जीडीए के अधीन हैं। उन पर पूरा ध्यान दिया जाता है। यदि कोई गड़बड़ी होगी तो उसकी मरम्मत कराई जाएगी।

उद्यान विभाग के निरीक्षक विजय प्रकाश शुक्ला ने कहा कि व्ही पार्क की सड़क की मरम्मत कराने के संबंध में एक महीने पहले जीडीए को पत्र लिखा गया था। इस संबंध में जल्द से जल्द कार्रवाई की उम्मीद है। इस पार्क में सड़क सहित अन्य निर्माण कार्य जीडीए और नगर निगम कराता है। फूल पौधों की देखभाल उद्यान विभाग करता है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed