फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Conclusion of two-day seminar and exhibition organized by the State Archives at DDU

Gorakhpur News: शोध पत्रों में सामने आए स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायक

Sat, 21 Feb 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Conclusion of two-day seminar and exhibition organized by the State Archives at DDU
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी और प्रदर्शनी का शुक्रवार को समापन हो गया। दूसरे दिन शोध पत्र प्रस्तुतिकरण, प्रश्नोत्तरी सत्र आदि का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


दूसरे दिन भी भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के अनछुए पहलुओं की गूंज सुनी गई। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। प्रस्तुत शोधपत्रों में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन, उत्तर प्रदेश की भूमिका, स्थानीय आंदोलनों, गुमनाम नायकों एवं इतिहास लेखन की नवीन प्रविधियों पर विचार व्यक्त किए गए। स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज तिवारी, संचालन डॉ. आशीष कुमार सिंह व आभार ज्ञापन डॉ. सुनीता ने किया।
विज्ञापन



प्रदर्शनी देखने उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़
राज्य अभिलेखागार की ओर से ब्रिटिशकाल के दौरान के कई तथ्यों को प्रदर्शित किया गया था। इसमें गोरखपुर समेत पूर्वांचल के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े तथ्य भी शामिल थे। प्रदर्शनी में सुबह से लेकर शाम तक छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक धरोहरों व गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
डीडीयू और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को कुशीनगर व चौरीचौरा जैसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। कुशीनगर में प्राचीन ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन किया, वहीं चौरीचौरा में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े प्रसंगों को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed